{"_id":"687ab41c29c5bf789505b7a1","slug":"yashvardhan-scored-a-brilliant-133-runs-jhajjar-reached-the-semi-finals-rohtak-news-c-17-roh1019-692824-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: यशवर्धन ने शानदार 133 रन बनाए, सेमीफाइनल में पहुंचा झज्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: यशवर्धन ने शानदार 133 रन बनाए, सेमीफाइनल में पहुंचा झज्जर
Sat, 19 Jul 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत झज्जर ने सिरसा को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुकाबला चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम मैदान एक में खेला गया। यह प्रतियोगिता हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है।
झज्जर की ओर से यशवर्धन दलाल ने 133 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसा ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। सिरसा की ओर से सुखलीन ने 74, तनवीर ने 45 व राहुल ने 31 रन बनाए।
झज्जर की ओर से सौरव, सुबोध व जतिन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में झज्जर ने 29.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीता।
झज्जर की ओर से यशवर्धन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों पर 14 चौकों व आठ छक्कों की मदद से 133 रन बनाए। सुबोध ने 60 रन बनाए। सिरसा की ओर से अभिजीत ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कुरुक्षेत्र ने गुरुग्राम को सात विकेट से हराया
रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम के मैदान दो पर खेले गए मैच में कुरुक्षेत्र ने गुरुग्राम को सात विकेट से हराया।पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम की टीम 191 रन पर ऑलआउट हो गई। गुरुग्राम की ओर से चिराग ने 72 व हितेश ने 20 रन बनाए।
कुरुक्षेत्र की ओर से विशाल व अंश ने तीन-तीन विकेट लिया। भारत व हर्ष ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में कुरुक्षेत्र की टीम ने 30.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीता। कुरुक्षेत्र की ओर से भारत ने 79 व निर्माण ने 72 रन बनाए। गुरुग्राम की ओर से यश व सक्षम ने एक-एक विकेट लिया।
-- -- -- -- -
कैथल ने 34 रन से फरीदाबाद को हराया
रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम मैदान तीन में कैथल ने फरीदाबाद को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैथल ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। कैथल की ओर से कर्णदीप ने 56, डिवाइन मेहता ने 76 रन बनाए।
फरीदाबाद की ओर से परम ने तीन व आयुष ने दो विकेट लिए। जवाब में फरीदाबाद की टीम 166 रन ही बना सकी व कैथल ने 34 रन से मैच जीता। फरीदाबाद की ओर से आयुष ने 36 व मुदस्सर ने 76 रन बनाए। कैथल की ओर से वंशज ने तीन व पार्थ ने चार विकेट लिए। संवाद