{"_id":"695d68abeee499be010c44b9","slug":"wrestler-prince-selected-in-indian-team-will-show-his-strength-in-croatia-rohtak-news-c-17-roh1020-789613-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पहलवान प्रिंस का भारतीय टीम में चयन, क्रोएशिया में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पहलवान प्रिंस का भारतीय टीम में चयन, क्रोएशिया में दिखाएंगे दम
Wed, 07 Jan 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
05...पहलवान प्रिंस अपने कोच के साथ। स्रोत : परिजन
रोहतक। समर गोपालपुर गांव के पहलवान प्रिंस का चयन 4 से 8 फरवरी तक क्रोएशिया में होने वाली सीनियर विश्व रैंकिंग कुश्ती सीरीज के लिए हुआ है। वह ग्रीको रोमन शैली के 82 किलो भारवर्ग में खेलेंगे। प्रिंस सातवीं बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वर्ष 2025 में मंगोलिया में हुई वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में उन्होंने रजत पदक जीता था। जूनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप, किर्गिस्तान में कांस्य पदक अपने नाम किया था। प्रिंस के चयन के बाद गांव और स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी, सफियाबाद में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर महाराज अच्युतानंद ने प्रिंस को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे कोच सुरेंद्र कादियान, कोच नितिन शर्मा, सचिन शर्मा, अमित, अंकुश शर्मा, सुमित गूंगा और अंतरराष्ट्रीय पहलवान रवि शर्मा ने भी प्रिंस को बधाई दी।