{"_id":"6a28782ad1e1c7a6fc01c6cb","slug":"worker-beaten-for-asking-for-wages-case-registered-rohtak-news-c-197-1-snp1001-155209-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मजदूरी मांगने पर श्रमिक को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मजदूरी मांगने पर श्रमिक को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। बकाया मजदूरी मांगने पर श्रमिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार ने पैसे मांगने पर श्रमिक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनके दोनों कानों के पर्दे फट गए और सिर व कमर में गंभीर चोटें आईं। कुंडली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी निवासी बृजकिशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में टीकाराम कॉलोनी, कुंडली में रहते हैं। उनके बड़े भाई जयकिशोर एक ठेकेदार राजा बाबू के पास मजदूरी करते थे। आरोप है कि हमले के दौरान ठेकेदार ने जातिसूचक गालियां भी दीं।
आरोप है कि ठेकेदार ने करीब एक वर्ष से जयकिशोर की मजदूरी का भुगतान नहीं किया था। जब उन्होंने अपने मेहनताने की मांग की तो ठेकेदार ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार लाठी-डंडों से की गई मारपीट में जयकिशोर के दोनों कानों के पर्दे फट गए तथा सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।