{"_id":"61c0dea980930e7f7a6655d7","slug":"work-suspension-increased-in-district-court-rohtak-news-rtk633338543","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अदालत में बढ़ा वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अदालत में बढ़ा वर्क सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाने में वकील व पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद में गतिरोध टूटने का नाम नहीं ले रहा है। जिला बार के हाउस की सोमवार को बैठक हुई, जिसमें थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई न होने तक अदालत में अनिश्चितकाल के लिए वर्क सस्पेंड जारी रखने का निर्णय लिया है।
इसके बाद नई कार्यकारिणी ने शपथ लेते ही सात प्रस्ताव पास किए। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जिला बार हाउस की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले नवनियुक्त प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, उप प्रधान रोहित सुहाग, सचिव दीपक हुड्डा व सह सचिव तृप्ता को चुनाव कमेटी की तरफ से विजयी प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों द्वारा कार्यभार संभालने के बाद हाउस की बैठक शुरू हुई। बैठक में सात प्रस्तावों पर मंथन हुआ।
ये प्रस्ताव पास
- सरकार को पत्र भेजकर पूछा जाए, आखिर कहां शिफ्ट किया जाएगा जिला अदालत परिसर।
- 31 मार्च तक नए चैंबरों से जुड़े रिकॉर्ड कार्यकारिणी को सौंपा जाए।
- 3 हटाए गए क्लर्क जोगेंद्र, संदीप व सोमबीर को बहाल किया जाए।
- बार की वोटर लिस्ट में आई कमियां दूर की जाएं।
- निगम व पुलिस प्रशासन वकीलों की गाड़ियों को जब्त न करे।
- अदालत परिसर की पार्किंग को व्यवस्थित किया जाए।
- जब तक पुलिस थाने में हुए विवाद में पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई नहीं करती, जब तक वर्क सस्पेंड जारी रखा जाए।
बार प्रधान देंगे 24 दिसंबर को लंच
बार के नवनियुक्त प्रधान लोकेंद्र फौगाट का कहना है कि उनके लिए पिछली छह जीत की अपेक्षा सातवीं जीत बहुत मायने रखती है। हाउस के सामने जोजो ने 24 दिसंबर को बार में वकीलों के लिए लंच देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि वकीलों की समस्याओं को नवनियुक्त कार्यकारिणी प्राथमिकता से हल करेगी।