{"_id":"61c380f4c26fcd03852624e5","slug":"work-suspended-if-the-deadlock-is-not-broken-the-court-will-open-only-on-january-3-rohtak-news-rtk633526660","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्क सस्पेंड : गतिरोध नहीं टूटा तो 3 जनवरी को ही खुलेगी कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्क सस्पेंड : गतिरोध नहीं टूटा तो 3 जनवरी को ही खुलेगी कोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिला अदालत में पिछले 12 दिन से आम लोगाें को उनके केस की अगली तारीख मिल रही है। अगर वीरवार व शुक्रवार को गतिरोध नहीं टूटा तो जिला अदालत 3 जनवरी को ही खुलेगी। क्योंकि 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक सर्दियाें की छुट्टी पहले से ही घोषित हैं।
मामले के अनुसार नौ दिसंबर को जिला बार के एक वकील शिवाजी कॉलोनी थाने में पहले से दी गई शिकायत पर कार्रवाई की पूछने गए थे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया। जबकि पुलिस का आरोप है कि वकील ने अपशब्द कहे। वकील के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। नाराज वकील तभी से वर्क सस्पेंड पर हैं। 17 दिसंबर को बार की नई कार्यकारिणी का चुनाव होने के बावजूद पुलिस व वकीलों के बीच गतिरोध नहीं टूट रहा है।
वीरवार को गतिरोध टूटा तो शुक्रवार को ही लग सकेगा अदालत
पुलिस व वकीलों के बीच दो से तीन बार बातचीत हो चुकी है। वीरवार को वकील लगातार चल रहे बार सस्पेंड को आगे जारी रखने या न रखने पर बैठक करेंगे। अगर वीरवार को वर्क सस्पेंड होता है तो शुक्रवार को अदालत में वकील पेश हो सकेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर सर्दियों के अवकाश के बाद ही अदालत खुल सकेगी।
विज्ञापन
अब्दुल करीम टुंडा व विजय नगर हत्याकांड में लगी केवल हाजिरी
उधर, बुधवार को जिला अदालत में 1997 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा की जिला अदालत में पेशी हुई। आरोपी ने गाजियाबाद की डासना जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिरी लगाई। बचाव पक्ष के वकील पुनीत वर्मा ने बताया कि साथ ही अदालत ने केस में बचे गवाहों को पेश होने के लिए सम्मन जारी किए हैं। उधर, विजय नगर हत्याकांड में भी आरोपी अभिषेक की अदालत में हाजिरी लगी। अब केस में आरोप तय करने की प्रक्रिया चलेगी।
वर्जन
अदालत में वर्क सस्पेंड जारी रखने या न रखने को लेकर वीरवार को निर्णय लिया जाएगा। अगर वीरवार व शुक्रवार को पुलिस व वकीलों के बीच गतिरोध नहीं टूटता तो 3 जनवरी को ही अदालत खुल सकेगी, क्योंकि 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक अदालत की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगे।
- लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, प्रधान जिला बार एसोसिएशन