{"_id":"0d167914b577efb9db6b4d4026c93405","slug":"woment-jums-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को लेकर नहर में कूद रहा था युवक, महिला ने नहीं छोड़ी कार की खिड़की, युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को लेकर नहर में कूद रहा था युवक, महिला ने नहीं छोड़ी कार की खिड़की, युवक डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 23 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह कन्हेली रोड स्थित जेएलएन नहर पर अजीबोगरीब मामला सामने आया।
यहां एक युवक ने महिला संग नहर में कूदने की कोशिश की, लेकिन ऐन मौके पर महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचा लिया।
महिला ने कार की खिड़की को कसकर पकड़ लिया, जिससे वह नहर में गिरने से बच गई। नहर में कूदते ही युवक बह गया और शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
परिजनों पर महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है, हालांकि अभी किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है और न ही कारणों का खुलासा हो सका है।
पुलिस के मुताबिक सलारा मोहल्ला निवासी एक कार मिस्त्री सोमवार को अपनी कार लेकर शिव कॉलोनी निवासी एक महिला के साथ झज्जर रोड पर कन्हेली स्थित नहर पर पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां जेएलएन नहर की पुलिया के पास युवक और महिला में किसी बात पर विवाद हो गया। बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
इसी बीच मौके पर चौकीदार व आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने दोनों को समझाकर वहां से जाने के लिए कहा। इस पर युवक कार से नहर के किनारे चलते हुए आगे पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां युवक ने महिला का हाथ पकड़ा और उसे लेकर नहर में कूदने का प्रयास करने लगा। एकाएक युवक तो नहर में कूद गया, लेकिन महिला ने कार की खिड़की (दरवाजे) को मजबूती से पकड़ लिया। इस कारण वह नहर में गिरने से बच गई।
नहर में गिरते ही युवक बह गया और महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दो घंटे तक गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। देर शाम तक नहर में युवक की तलाश चलती रही। शिवाजी कॉलोनी थाने से पीएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पीसीआर और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। यहां स्थित एक नर्सरी के चौकीदार श्रीभगवान के बयान दर्ज किए गए हैं। उसने बताया कि युवक और महिला का झगड़ा हो रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें यहां से जाने के लिए कह दिया था। थोड़ी दूर जाकर दोनों में फिर से झगड़ा हो गया और एकाएक युवक नहर में गिर गया। जबकि महिला कार की खिड़की जोरों से पकड़े होने के कारण बच गई।