फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women's Association supported Haryana Banao campaign

Rohtak News: हरियाणा बनाओ अभियान का महिला एसोसिएशन ने किया समर्थन

Mon, 02 Sep 2024 06:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Women's Association supported Haryana Banao campaign
रोहतक। अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला एसोसिएशन के सदस्य रविवार को हरियाणा बनाओ अभियान की मांग के समर्थन में उतरे। इसी कड़ी में एक बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार के पूर्व उप सचिव महेंद्र सिंह चोपड़ा व हरियाणा बनाओ अभियान के संयोजक रणधीर सिंह बधरन, रविकांत सैन, एडवोकेट गोपाल गोयत, अशोक व एमएस चोपड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से जगमती सांगवान से महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के बाद विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हरियाणा की सीमाओं में नई राजधानी व हरियाणा के अलग उच्च न्यायालय के मुद्दे पर पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। जगमती सांगवान ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने व समाज के हर वर्ग को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए नई राजधानी व अलग उच्च न्यायालय की आवश्यकता है। हरियाणा बनाओ अभियान के संयोजक रणधीर सिंह बधरन ने कहा कि हरियाणा में युवाओं के लिए बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है। इस मुद्दे के समाधान के लिए अलग उच्च न्यायालय और हरियाणा को नई राजधानी की जरूरत है। हरियाणा में युवा नई राजधानी व अलग हाईकोर्ट को मुद्दा बनाएंगे। नई राजधानी और अलग हाईकोर्ट की मांग जनता की बड़ी मांग है। शिक्षित युवा परिस्थितियों के तहत हरियाणा छोड़कर विदेश जा रहे हैं। इस परिस्थिति में वृद्धों को बेसहारों की तरह जीवन जीना पड़ रहा है। इस मौके पर ट्रेड यूनियन से विनोद देसवाल, अखिल भारतीय वकील संघ के नेता एडवोकेट रामचंद्र सिवाच, जीवन सिंह कर्मचारी संघ के नेता नरेश शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed