Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women will get loans up to Rs 5 lakh

Rohtak News: महिलाओं को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का ऋण

Sun, 08 Mar 2026 09:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Women will get loans up to Rs 5 lakh
-मातृशक्ति उद्यमिता योजना के अंतर्गत परिवहन, सेवा व लघु उद्योग से जुड़ी गतिविधियां शामिल
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक व सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से गत वर्ष 2024-25 में 73,557 रुपये की सब्सिडी महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि यह योजना हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से संचालित की जा रही है। जिन महिलाओं की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम है और जो हरियाणा की स्थायी निवासी हैं वे इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन

ऋण के लिए आवेदन करते समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आवेदक किसी भी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत समय पर ऋण की किस्त जमा करवाने पर 3 वर्षों तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान महिला विकास निगम की ओर से दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत परिवहन, सेवा व लघु उद्योग से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article