फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women will be given driving and self-defense training

Rohtak News: महिलाओं को दिया जाएगा चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Thu, 12 Feb 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women will be given driving and self-defense training
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम पंचकुला की ओर से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को मारुति सुजुकी ट्रेनिंग सेंटर में 21 दिन तक चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पात्र लड़कियां व महिलाएं 28 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं। प्रशिक्षणार्थी को 1000 रुपये भी दिए जाएंगे। आवेदन का प्रोफार्मा हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में उपलब्ध है। पात्रता शर्तों के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाली महिला व लड़की हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। आयु 18 से 45 वर्ष के बीच और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed