फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women broke pots when water did not reach Khedi Sadh, Kamla Nagar, Ekta Colony and Preet Vihar.

Rohtak News: खेड़ी साध, कमला नगर, एकता कॉलोनी व प्रीत विहार में पानी नहीं पहुंचने पर महिलाओं ने फोटे मटके

Sun, 09 Jun 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 09 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Women broke pots when water did not reach Khedi Sadh, Kamla Nagar, Ekta Colony and Preet Vihar.
08सीटीके19...खेडी साध में पानी की समस्या को लेकर रोष जताते ग्रामिण। संवाद
रोहतक। खेड़ी साध के वार्ड-8 में पिछले 25 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी के बजाय मोटर हवा खींच रही है। क्षेत्र के लोग पानी न आने की समस्या से काफी परेशान हैं। पेजयल समस्या को लेकर महिलाओं ने बाल्टियां और मटके फोड़े। करीब 50 से ज्यादा महिलाओं ने प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया।
विज्ञापन

लक्ष्मी, ब्रह्मा, सरोज, बाला, आशा, कमला, कृष्णा, संतोष, बबिता व सविता आदि ने कहा कि हम बूढ़े हो चुके हैं, हम क्या सारी उम्र सिर पर पानी ढोकर ही लाते रहेंगे। पानी के बिना घर के काम कैसे होंगे। पानी के लिए सुबह से ही मोटर लगा देते हैं, लेकिन इससे एक बूंद पानी नहीं आता है। हमने सभी को मतदान कर देख लिया, लेकिन हमारा किसी जनप्रतिनिधि ने कोई काम नहीं किया। जलघर के लिए हमसे जमीनें ले ली गईं, पानी नहीं दिया गया। प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के पास भी शिकायतें दर्ज हैं, लेकिन जल समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब हम बूढ़े हो गए हैं, अब क्या पूरा जीवन पानी भरने में गुजार देें।
विज्ञापन




वर्जन
इलाके में कहीं भी पेयजल संबंधी समस्या है तो हम उसके निवारण को तैयार हैं। जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
-आर के शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग


कमला नगर, एकता कॉलोनी व प्रीत विहार में नहीं पहुंच रहा पेयजल
वार्ड-20 में कमला नगर, एकता कॉलोनी, प्रीत विहार कॉलोनी में पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। जलघर के टैंक फुल हैं। पानी न पहुंचने के कारण इलाके के लोगों की दिनचर्या बिगड़ने से जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। लोग हैंडपंप के पानी से अपना काम चला रहे हैं। समाजसेवी जसबीर ने बताया कि विभाग के पानी के टैंक ओवरफ्लो हो रहे हैं, लेकिन लोगों के घर पीने का पानी नहीं आ रहा। उच्चाधिकारियों को इस बाबत लिखित शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मौके पर नरेंद्र, गिरधारी लाला कपूर, पवन, राधिका, बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





नवीन जयहिंद के पास पानी व सीवरेज की समस्या लेकर पहुंचे महावीर कॉलोनीवासी



-नवीन जयहिंद ने 24 घंटे में समस्या का समाधान करने का दिया अल्टीमेटम

- कहा, कूड़ा न उठने पर विधायकों व अधिकारियों के घर के बाहर ले जाएंगे कूड़ा


फोटो...08सीटीके21



माई सिटी रिपोर्टर

रोहतक । पानी व सीवरेज की समस्या से परेशान महावीर कॉलोनीवासियों ने शनिवार को सेक्टर 6 स्थित बाग के पास जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद को अपनी व्यथा बताई। कॉलोनी के लोगों ने जयहिंद को बताया की सीवरेज के गंदे पानी की वजह से हमें अनेक कठिनाइयों व बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी की पूरी सड़क को तोड़ रखा है। सीवरेज का पानी रिसकर घर के अंदर तक घुसने लगा है। इससे घर के छोटे बच्चों, बुजुर्गों को बीमारी होने का खतरा है। लोगों का कहना है कि हमारी समस्या सुनने न विधायक आ रहे हैं और न सांसद। इस बाबत कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन इसका कोई हल अभी तक नहीं निकला है। जयहिंद ने कॉलोनीवासियों को आश्वासन दिया कि हम आपके साथ खड़े हैं।


जयहिंद ने सरकार व प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर कहा कि अगर सोमवार से पहले इन कॉलोनी के लोगों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो सब कॉलोनी वाले साथ मिलकर यह सारा कूड़ा मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक व प्रशासन के अधिकारियों के दरवाजों तक लेकर पहुंचेंगे। वहीं डीसी से फोन कर सीवरेज की समस्या बताई। डीसी ने सोमवार तक समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed