{"_id":"69e28dcc4d54c24612073e8f","slug":"woman-retracts-testimony-in-courtaccused-not-recognized-accused-acquitted-rohtak-news-c-17-roh1019-841471-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कोर्ट में गवाही से पलटी महिला...आरोपी नहीं पहचाने, आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कोर्ट में गवाही से पलटी महिला...आरोपी नहीं पहचाने, आरोपी बरी
विज्ञापन
रोहतक। सेशन जज अजय तेवतिया की अदालत में झपटमारी के आरोपियों को शिकायतकर्ता इंदिरा कॉलोनी निवासी रोधिका ने पहचानने से इन्कार कर दिया। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में वीरवार को आरोपी गांधी कैंप निवासी सागर व पवन निवासी रुपया चौक को बरी कर दिया।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक इंदिरा कॉलोनी निवासी रोधिका ने फरवरी 2023 में सिटी थाने में शिकायत दी थी कि वे सेक्टर-36 स्थित प्ले स्कूल में नौकरी करती हैं। दोपहर करीब ढ़ाई बजे स्कूल से घर जा रही थी। माता दरवाजे से आगे पैदल जाने लगी तो 60 फुटा रोड के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और झपटा मारकर बैग छीनकर ले गए।
बैग में 4500 रुपये, आधार कार्ड व पैन कार्ड सहित अन्य सामान था। उसने अपने पति को पूरी घटना से अवगत कराया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
पुसिल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर व पवन को गिरफ्तार किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी पीछे से आए थे। उनको पहचान नहीं सकी। गिरफ्तार आरोपी वे नहीं जिन्होंने वारदात अंजाम दी है।