फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman murdered in Sampla and body thrown in drain, suspicion of rape

Rohtak News: सांपला में महिला की हत्या कर शव नाले में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 28 Dec 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered in Sampla and body thrown in drain, suspicion of rape
सांपला/रोहतक। पुलिस थाने से एक किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे के साथ बन रहे नाले में एक 35 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। गले पर गहरे चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से उसका कत्ल किया गया है। सांपला ब्लाॅक समिति के चेयरमैन इस्माईला निवासी टीनू खत्री की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुलेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि रोहतक-दिल्ली हाईवे पर पुल का निर्माणकार्य चल रहा है। पुल के पानी की निकासी के लिए साथ-साथ नाला बनाया जा रहा है, जो ऊपर से कवर है। पुल के साथ नाले में सात-आठ फीट अंदर एक महिला का शव पड़ा है। इस पर डीएसपी राकेश मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रोहतक से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) एक्सपर्ट डाॅ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। दहिया ने गहराई से शव की जांच की।
विज्ञापन


अस्त-व्यस्त थे पकड़े, कटा हुआ था गला



शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में थे। गले को चाकू से काटा हुआ था। काफी खून निकला हुआ था। चेहरा भी काला पड़ा हुआ था। शव के पास किसी तरह के कागजात या अन्य ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे शिनाख्त की जा सके। केवल मृतका के दायें हाथ पर रोशन लिखा हुआ है। महिला के हाथों में चूड़ियां होने से उसके विवाहिता होने का कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी से खरीदे गए तीन चाकू, योजना के तहत अंजाम दी वारदात



महिला के शव के पास पुलिस को तीन चाकू मिले हैं। इनको रेहड़ी से 10 से 15 रुपये में खरीदा जा सकता है। लग रहा है कि योजना के तहत पहले महिला को नाके के पास लाया गया। चाकू से उसके कपड़े काटे गए। इसके बाद चाकू से गर्दन रेत दी गई।



...



पहले गले में चुन्नी डालकर पीछे खींचा, फिर काटा गला



जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला का गला चाकू से काटा हुआ है। साथ में चुन्नी भी डली हुई है, जिससे गर्दन पीछे की तरफ झुकी हुई है। आशंका है कि हत्यारों ने चुन्नी से गर्दन पीछे की तरफ खींची। इसके बाद बेरहमी से गला काट दिया।

...

स्थानीय नहीं लग रहा महिला



पुलिस के मुताबिक, महिला के चेहरे को देखकर लग रहा है कि वह बाहरी क्षेत्र की रहने वाली है। आस पास के इलाके से थाने में महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं है। ऐसे में स्थानीय पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क कर लापता महिलाओं के बारे में तथ्य जुटा रही है।



...

बिना पहचान जांच आगे नहीं बढ़ पा रही

हत्याकांड की जांच मृतका की शिनाख्त के बिना आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजन ही बता सकेंगे कि महिला की हत्या के पीछे कौन हो सकता है। साथ ही मृतका के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से सुराग लग सकता है।


वर्जन



महिला की गला काटकर हत्या की गई है। शव की हालत को देखकर महिला के साथ दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पक्के तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। चेहरा काला पड़ चुका है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन जारी है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।

सुलेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed