फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman gave birth to 3 children in district hospital

जिला अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

Sat, 23 May 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman gave birth to 3 children in district hospital
जिला अस्पताल में जन्मे ट्रिपलेट बच्चे। - फोटो : RohtakCity
कोरोना के संक्रमण काल में पीजीआईएमएस की तर्ज पर जिला अस्पताल के गाइनिकोलॉजिस्ट भी बतौर कोरोना योद्धा काम कर रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक गर्भवती महिला की पहले रैपिट किट से कोरोना की जांच की फिर सिजेरियन डिलिवरी कराई। महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इनमें एक लड़का और दो लड़की हैं। सभी बच्चों का वजन करीब 1800-1800 ग्राम है। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन फिलहाल उन्हें निकू वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

हुमायुंपुर गांव से आई महिला की जांच में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पाया कि उसके गर्भ में तीन बच्चे हैं। डॉ. देवेंद्र कौर की अगुवाई में टीम बनाई और डॉ. नित्याशा के साथ मिलकर सिजेरियन डिलिवरी करवाई। टीम में डॉ. मोनिका, डॉ. गुलशन, स्टाफ नर्स चंद्रकांता, मोहित, नरेंद्र व मंजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि टीम बेहतर काम कर रही है। तीनों बच्चे और मां स्वस्थ्य हैं। जिला अस्पताल के रिकार्ड में पहली बार ट्रिपलेट डिलिवरी करवाई गई है। सबसे अहम बात यह है कि एक घंटे में सिजेरियन करने का निर्णय लेना पड़ा। इतने कम समय में कोरोना टेस्ट के लिए महज रैपिड किट जांच ही संभव थी।

जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलिवरी करवाने वाली टीम।

जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलिवरी करवाने वाली टीम।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed