{"_id":"666798549d46bda8360804b8","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-in-field-rohtak-news-c-17-roh1020-440598-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, खेत में मिला शव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। आईएमटी थानाक्षेत्र के गांव हुमायूंपुर के पास सोमवार को एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल पाएगा कि हत्या या आत्महत्या है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे लोगों ने सूचना दी कि गांव हुमायूंपुर दादी पिलासन मंदिर के पास खेत में एक महिला का शव पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। महिला के शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला और शव के पास से एक खाली पुड़िया बरामद हुई।
आशंका है कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। अब शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला की पहचान सरोज बाला (52) पत्नी शमशेर सिंह वासी गांव मुंगाण के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि अभी परिजन से पूछताछ की जाएगी, उसमें भी कुछ कारण निकलकर आ सकते हैं। महिला रविवार शाम को घर से निकली थी और नहीं लौटी।