फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman dies after being hit by train, identity unknown

Rohtak News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान नहीं

Mon, 27 May 2024 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by train, identity unknown
बहादुरगढ़। परनाला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की आयु 40 से 45 साल के बीच आंकी जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस थाना बहादुरगढ़ से जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि परनाला जोहड़ के नजदीक रेलवे लाइनों पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली की तरफ जाने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने व पहचान के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के शवगृह में रखवा दिया है। महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जाकर भी पता लगाया जा रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कबूतरी लाल सूट, गुलाबी सलवार व महरूम रंग की लाइनदार चुन्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed