फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will have to ensure compliance with Election Commission's instructions: DC

चुनाव आयोग की हिदायतों की अनुपालना करनी होगी सुनिश्चित : डीसी

Thu, 25 Apr 2024 07:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
Will have to ensure compliance with Election Commission's instructions: DC
रोहतक। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा है कि चुनावी ड्यूटी एक महत्वपूर्ण कार्य है और इसे पूर्ण गंभीरता के साथ पूरा करना होगा। उपायुक्त बुधवार को वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में आयोजित पीठासीन अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सभी को मिलकर निष्पक्ष व स्वतंत्र तरीके से चुनाव को संपन्न करना है और चुनाव आयोग की ओर से जारी हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करनी है। चुनावी ड्यूटी देने वाले अधिकारियों व कर्मचारी के मतदान के अधिकार को भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र से बाहर के निवासी जो यहां ड्यूटी दे रहे हैं, उन्हें मतदान के लिए पोस्टल बैलेट उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का दौरा करें। मतदान केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, विकालांगों के लिए रैंप, फर्नीचर, फर्श, टेलीफोन कनेक्टीविटी, लाइट, प्रवेश व निकास के द्वार आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने प्रशिक्षण में आए अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह चुनाव आयोग की ओर जारी ताजा निर्देशों को अवश्य पढ़ लें। ड्यूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारी किसी के दबाव में न आएं। मॉक पोल का कार्य पोलिंग एजेंट के सामने ही किया जाए। पोलिंग पार्टियों के सदस्य आपस में तालमेल बनाकर रखें। सेक्टर मजिस्ट्रेट हर सप्ताह अपने मतदान केंद्रों का निरीक्षण अवश्य करें। एसडीएम आशीष कुमार व सांपला के एसडीएम सुभाष चंद्र जून ने भी प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed