{"_id":"64989bc827ee2ce23f077ed6","slug":"will-empower-65-percent-youth-through-education-dr-ashok-tanwar-rohtak-news-c-17-roh1018-185848-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 प्रतिशत युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाएंगे : डॉ. अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 प्रतिशत युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाएंगे : डॉ. अशोक तंवर
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
सलारा मोहल्ला में आयोजित जनसभा में संबोधित करते आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक
Link Copied
रोहतक। देश आजाद होने के बाद डॉ. भीम राव आंबेडकर ने कानून और संविधान में सबको एक सम्मान दर्जा दिया। लेकिन अभी भी वो समानता बोलने में है, जमीन पर लागू नहीं हुई है। जल्द ही 65 प्रतिशत युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा। यह बात सलारा मोहल्ला में आयोजित जनसभा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कही।
विज्ञापन
तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास प्रदेश के लिए बहुत अच्छा प्लान है कि किस प्रकार बेहतर शिक्षा गांव में बच्चों तक पहुंचा सकें और प्रदेश के 65 प्रतिशत युवाओं को शिक्षा के माध्यम से कैसे सशक्त बना सकें। इसी से बेरोजगारी दूर होगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त दी, अच्छे स्कूल-कॉलेज बनवाए। सरकारी स्कूलों के बच्चे नीट पास कर रहे हैं। जल्द ही आम आदमी पार्टी के ब्लॉक स्तर और गांव स्तर के संगठन का ऐलान किया जाएगा। उसके बाद प्रदेश के एक-एक गांव तक आम आदमी पार्टी की नीतियों को ले जाया जाएगा। कांग्रेस और बीजेपी एक सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस पंजाब और दिल्ली में पहले ही निपट चुकी है। अब की बार प्रदेश की जनता बीजेपी और कांग्रेस की आपसी मिलीभगत तोड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।