फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wife of orchestra, mother-in-law and father-in-law beaten to death

आर्केस्ट्रा कलाकार की पत्नी, सास-ससुर और साले ने की पीटकर हत्या

Sun, 04 Oct 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wife of orchestra, mother-in-law and father-in-law beaten to death
हिसार रोड स्थित सूर्या कॉलोनी में सूरज की हत्या के बाद मौके पर जांच करती एफएसएल की टीम और पुलिस। अ - फोटो : RohtakCity
रोहतक। सूर्या कॉलोनी में घर के आंगन में 26 साल के आर्केस्ट्रा कलाकार की उसकी पत्नी, सास-ससुर और साले ने पीटकर हत्या कर दी। कलाकार ने दो साल पहले तलाकशुदा युवती से प्रेम विवाह किया था और वह अपने घर से अलग रहता था। पुलिस ने हत्या के आरोप में चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि शादी के बाद से ही वह घर में पत्नी के साथ झगड़ा और मारपीट करता रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र ने बताया कि वह बसंत विहार शीला बाईपास के नजदीक का रहने वाला है। वे चार भाई-बहन हैं। जिसमें सबसे छोटा भाई सूरज (26) था। जिसने सूर्या कॉलोनी निवासी महिला सोनू के साथ दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से सूरज पत्नी के साथ सूर्या कॉलोनी में ही रहता था। वह कभी अपने घर नहीं जाता था। जितेंद्र का कहना है कि सूरज से कभी कभार उसकी फोन पर बातचीत हो जाती थी। जिसने फोन पर जितेंद्र को कई बार बताया कि उसकी सास केला देवी, पत्नी सोनू व अन्य ससुरालीजन उसे परेशान रखते हैं व उसके साथ मारपीट करते हैं। 4 अक्तूबर को जितेंद्र को एक फोन कॉल के माध्यम से सूचना मिली की सूरज की मौत हो गई है। सूचना के आधार पर वह मौके पर पहुंचा। जहां देखा कि सूरज के सिर में दोनों तरफ नुकीले हथियार से चोट लगी हुई है, जिन चोटों के कारण ही सूरज की मौत हुई है। जितेंद्र ने सूरज की पत्नी, सास, ससुर और साले पर सूरज की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उनपर मुकदमा दर्ज कराया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज एएसआई सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में खुद वादक था पत्नी गाती थी गीत
जितेंद्र ने बताया कि उसका भाई सूरज पेशे से म्यूजिशियन था और वह अपनी टीम के साथ आर्केस्ट्रा बैंड के लिए पैड बजाता था। इसी दौरान सूरज की पहचान सोनू नाम की महिला के साथ हुई। सोनू गाना गाती है। कुछ समय बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। जिससे पूरा परिवार नाखुश था। क्योंकि सोनू तलाकशुदा व एक बच्चे की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या दर्शाने को किया था जेठ को मैसेज
जितेंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही उस समेत पूरे परिवार का सोनू के साथ कोई नाता नहीं था। यहां तक की सूरज के साथ भी परिवार के सदस्य नाराज थे। इसलिए घर पर आना जाना नहीं था, न ही कोई संपर्क था। मगर सूरज ने जितेंद्र की अक्सर फोन पर बातचीत हो जाती थी। सोनू से कभी कोई बात नहीं हुई। शनिवार शाम को सोनू ने जेठ जितेंद्र को व्हाट्सअप पर मैसेज किया कि सूरज का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, वह कुछ खा पी नहीं रहा है। जिसकी उसने वीडियो भी भेजी थी। जितेंद्र के मुताबिक वीडियो में सूरज ठीक नजर आ रहा था। रविवार अल सुबह सोनू ने फिर से जितेंद्र को व्हाट्सअप मैसेज कर बताया कि सूरज ने दीवार में टक्कर मारकर आत्महत्या कर ली है।
पकड़े गए आरोपियों ने कुबूली घटना
इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि मृतक सूरज की पत्नी सोनू, सास केलादेवी, ससुर सतीश और साले मिथुन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही सूरज पत्नी सोनू के साथ झगड़ा मारपीट करने लगा। इसी रंजिश के चलते उन्होंने शनिवार की देर रात सूरज के सिर में टाइल मारकर हत्या की है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

---
मृतक के भाई के बयान पर मृतक की पत्नी, सास, ससुर और साले के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। तथ्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब रिमांड पर लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर राकेश सैनी, सिटी थाना प्रभारी।

मृतक सूरज फाइल फोटो

मृतक सूरज फाइल फोटो- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed