फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   white tiger arrived in Rohtak from Telangana

Rohtak: तेलंगाना से आया 220 किलो का सफेद टाइगर, चिड़ियाघर में पहुंचा यह महमान 15 दिन रहेगा क्वारेंटाइन

Sat, 25 Jan 2025 12:07 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 Jan 2025 12:07 PM IST
सार

रोहतक में सफेद बाघिन आने के बाद अब जल्द ही वीरू (बब्बर शेर) को तेलंगाना भेज दिया जाएगा। पिछले कई वर्षों से वीरू पर्यटकों को अपनी दिल दहला देने वाली दहाड़ से लुभा रहा था। अब विदाई होने के बाद तेलंगाना में जाकर वहां पर्यटकों को लुभाएगा।

विज्ञापन
white tiger arrived in Rohtak from Telangana
सफेद टाइगर - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक लघु चिड़ियाघर में नए-नए वन्य जीवों के आने से रौनक बनी हुई है। यहां तेलंगाना से बब्बर शेर (वीरू) के एवज में सफेद बाघिन आई है। करीब 220 किलो वजनी बाघिन को अभी 15 दिन के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। अनुकूलित होने के बाद बाघिन को पर्यटकों के लिए एन्क्लोजर में रख दिया जाएगा। वहीं अभी वीरू को तिलियार में ही पर्यटकों से दूर रखा गया है। जल्द यहां से तेलंगाना विदाई की जाएगी।

विज्ञापन


शेर, बाघ और तेंदुआ (बड़ी बिल्ली) की संख्या 15 के पार पहुंच गई है। यहां छोटे बड़े मिलाकर शेरों की संख्या सबसे ज्यादा करीब आठ है। ऐसे ही करीब पांच बाघ और तेंदुआ के परिवार फल-फूल रहे हैं। चिड़ियाघर परिवार में एक सफेद बाघ के जुड़ने से इसे देखने के लिए पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन




सफेद बाघिन को रोज दिया जा रहा 10 किलो मांस
तेलंगाना से आई बाघिन को रोजाना करीब 10 किलो मांस दिया जा रहा है। एक दिन चिकन तो इसके अगले दिन मटन दिया जा रहा है। अभी बाघिन को पर्यटकों से दूर एकांत में रखा गया है। इस मौसम में पूरी तरह अनुकूल होने के बाद ही इसे पर्यटकों के लिए एन्क्लोजर में रखा जाएगा। वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी लगातार इसके स्वास्थ्य पर नजरें बनाकर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरू की होगी जल्द विदाई, मंगलवार को रखता है व्रत
सफेद बाघिन आने के बाद अब जल्द ही वीरू (बब्बर शेर) को तेलंगाना भेज दिया जाएगा। पिछले कई वर्षों से वीरू पर्यटकों को अपनी दिल दहला देने वाली दहाड़ से लुभा रहा था। अब विदाई होने के बाद तेलंगाना में जाकर वहां पर्यटकों को लुभाएगा। यहां वीरू हर मंगलवार को उपवास करता है। वन्य प्राणी विभाग की ओर से इसे हफ्ते छह दिन खाना दिया जाता है। मंगलवार को खाना दिए जाने के बाद भी यह नहीं खाता है। एक तरह से व्रत रखता है।

जल्द आएगा ब्लैक पैंथर
चिड़ियाघर में सफेद बाघ के बाद अब जल्द ही ब्लैक पैंथर को भी लाने की तैयारी है। इसके कागजी काम पूरे कर लिए गए हैं। ब्लैक पैंथर का जोड़ा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। लघु चिड़ियाघर में कैट फैमिली का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

यह वन्य जीव पर्यटकों की खास पसंद
शेर, बाघ, भालू, तेंदुआ, घड़ियाल, मगरमच्छ, भेड़िया, सियार, घोरल, माउस डीयर, चौसिंगा, चिंकारा, सफेद हिरण, सांभर आदि के अलावा पक्षियों उल्लू, मकोय, सारस व शतुरमुर्ग आदि पर्यटकों के खास पसंद हैं। वहीं नॉकटर्नल हाउस बंद होने से पर्यटकों को अभी कॉमन मार्मोसेट, स्लो लोरिस, इगुआना जैसे दुर्लभ जीवों के दीदार नहीं हो रहे हैं।


अधिकारी के अनुसार
नई बाघिन को अभी एकांत में रखा गया है। जल्द ही इसे पर्यटकों को इसके दीदार होंगे। तरह-तरह वन्य जीवों को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटकों में काफी उत्साह है। आगामी दिनों में यहां वन्य जीवों में और बढ़ोतरी होगी। -राजेश कुमार, निरीक्षक, लघु चिड़ियाघर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed