फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   where are you when we are facing

हम मर रहे थे तो कहां थे खट्टर साहब, काले झंडे दिखाकर बोले- भाजपा मुर्दाबाद, विज जिंदाबाद

Wed, 24 Feb 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 24 Feb 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
where are you when we are facing

जाट आरक्षण आंदोलन के बाद मचे उपद्रव ने शहर की खुशियों को राख कर दिया है। अब जले हुए शहर पर सरकार और विपक्ष सियासी मरहम लगाने पहुंचने लगा है। मंगलवार को शहरवासियों का दर्द सुनने आए सीएम मनोहर लाल खट्टर को उन्हीं के गृह जिले के पीड़ितों ने घेर लिया। भारी भरकम सुरक्षा के बीच हेलिकाप्टर से रोहतक पहुंचे सीएम को दंगा पीड़ितों ने काले झंडे दिखाए और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन

 पूछा कि जब शहर जल रहा था और लोग मर रहे थे, उस समय सीएम कहां थे। पुलिस और फोर्स लोगों को मरते हुए देखते रही, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। भीड़ ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समर्थन में विज जिंदाबाद के नारे भी लगाए। 

विज्ञापन

सीएम बोलते रहे लेकिन पीड़ितों का उलाहना खत्म नहीं हुआ। जब वे वापस जाने लगे तो लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। सुरक्षा में लगे जवानों ने भीड़ को पीछे हटाना चाहा तो भीड़ ने फोर्स और पुलिस जवानों को जमकर खरीखोटी सुनाई और कहा कि जब शहर जल रहा था तब वे कहां थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक में हुए जातिगत संघर्ष के एक सप्ताह बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे सीएम मनोहर लाल खट्टर हेलिकाप्टर से रोहतक पहुंचे। पुलिस लाइन से उन्हें कैनाल रेस्ट हाउस तक भारी भरकम फोर्स के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा में लाया गया। स्थिति यह थी कि सीएम की कार रेस्ट हाउस के अंदर थी और सुरक्षा गाड़ियां मॉडल स्कूल तक खड़ी थीं। इसे देखकर शहरवासियों का क्रोध और बढ़ गया।


 लोगों में रोष था कि अब जब फोर्स तैनात हो गई है तो सीएम इतने बडे़ सुरक्षा तंत्र में पहुंचे हैं, जबकि शहर को कर्फ्यू के बीच मरने के लिए छोड़ दिया गया। पुलिस और जिला प्रशासन की नाकामी को लेकर सभी आक्रोश में थे। सीएम से मिलने के लिए उन्हें ग्रिल के पीछे खड़ा किया गया था, लेकिन कई लोग ग्रिल कूद कर आगे आ गए। सीएम मंच से मुआवजे व सहायता की घोषणा करते रहे, लेकिन जनता के सवालों में उनकी आवाज दब गई।


सीएम से मिलने वालों में भी पक्षपात

सीएम से अपना दुख बताने वालों की कैनाल रेस्ट हाउस में लंबी कतार थी। लेकिन उनसे खास लोगों को ही मिलने दिया गया। इस पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई। सीएम को कई बार लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

 

उपद्रवियों को सिर पर बैठाया, अब जनता को पीछे हटा रहे हो

पुलिस प्रशासन की नाकामी से आहत शहरवासियों ने पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई। पुलिस उन्हें पीछे हटा रही थी तो जनता ने भी सीधा जवाब दिया कि पुलिस बोलने लायक नहीं है। उनका काम बस सीधे साधे लोगों का सड़क पर चालान काटने तक है। इसी बीच जब फोर्स ने बीच में हस्तक्षेप करना शुरू किया तो उन्हें भी तीखी आलोचना झेलनी पड़ी। लोगों ने कहा कि आज वे भी सख्ती दिखा रहे हैं, जब उनके आगे मारकाट व लूटपाट हो रही थी तो फोर्स ने भी हाथ खड़े कर दिए थे। उपद्रवियों को प्रशासन ने सिर पर क्यों बैठा लिया था। क्या सारे आदेश आमजन को दबाने के लिए ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed