फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the police stopped the youths bringing ganja, they broke the block and ran away.

रोहतक: गांजा लेकर आ रहे युवकों को पुलिस ने रोका तो नाका तोड़कर भागा, विशाखापटनम से ला रहे थे 40 लाख का गांजा

Wed, 13 Apr 2022 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2022 12:39 AM IST
सार

आरोपी विशाखापटनम से कार में 40 लाख का गांजा ला रहे थे। कलानौर के कॉलेज मोड़ पर घटना हुई। फाटक के पास कार गड्ढों में छोड़कर युवक फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है। एवीटी स्टाफ की टीम को पहले की सूचना लग गई थी।

विज्ञापन
When the police stopped the youths bringing ganja, they broke the block and ran away.
पुलिस के एवीटी स्टाफ द्वारा पकड़ा गया गांजा और वाहन। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity

विस्तार

रोहतक में कार में विशाखापटनम से 220 किलोग्राम गांजा लेकर आ रहे युवक मंगलवार शाम को कलानौर के कालेज मोड़ पर पुलिस नाका तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया तो मोखरा से पहले फाटक के पास युवक कार को सड़क किनारे गड्ढों में उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने कार व गांजे को बरामद कर लिया है। नशे की खेप की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। कलानौर थाने में जींद निवासी सतीश व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एवीटी स्टाफ प्रभारी गोर्धन सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली कि जींद निवासी सतीश नशीला पदार्थ सप्लाई करने का कार्य करता है। वह झज्जर के बेरी की तरफ से महम की तरफ जाएगा। पुलिस ने सतजिंदा कल्याणा कालेज मोड़ पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जैसे ही सफेद रंग की कार बेरी की तरफ से आती दिखाई दी, तो उसे रोकने का प्रयास किया। तभी चालक ने गाड़ी दौड़ा दी।
विज्ञापन


पुलिस ने भी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। मोखरा गांव से पहले फाटक के पास चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे गड्ढों में उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कार के अंदर 11 कट्टे प्लास्टिक के मिले। एक कट्टे में 20 किलोग्राम चरस थी। इस तरह कुल 220 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed