{"_id":"620575c67aa38e3dcc28c468","slug":"when-the-mayor-councilor-and-executive-engineer-met-the-grievances-went-away-rohtak-news-rtk638056622","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल बैठे मेयर, पार्षद व अधिशासी अभियंता तो दूर हुए गिले-शिकवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल बैठे मेयर, पार्षद व अधिशासी अभियंता तो दूर हुए गिले-शिकवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। डिप्टी मेयर और पार्षदों से असंसदीय शब्द बोलने और निगम सदन की अवमानना के गंभीर मसले पर वीरवार को मेयर के कैंप कार्यालय में विराम लग गया। करीब सवा घंटे तक चली बैठक में गिले-शिकवे दूर हो गए। मेयर का कहना है कि सरकार को गिले-शिकवे दूर होने की रिपोर्ट बनाकर भेज दी जाएगी।
एक फरवरी को निगम सदन की बैठक में पब्लिक हेल्थ के अधिशासी अभियंता रोहित कुमार ने डिप्टी मेयर अनिल कुमार और पार्षदों से असंसदीय शब्द बोले। सदन में स्पष्ट कहा ‘मैं अपने हिसाब से काम करूंगा, तुम्हारे कहने पर नहीं’। इसके बाद वह सदन की अवमानना करते हुए अपने दो एसडीओ व जूनियर इंजीनियरों के साथ सदन से चले गए। इस मामले में सदन में निंदा प्रस्ताव पारित हुआ और मेयर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की। स्थगित सदन दो फरवरी को हुआ जिसमें मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने तीन-चार दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया है। मगर अफसोस, आठ दिन में भी शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, राजनीतिक दबाव के चलते वीरवार को मेयर के कैंप कार्यालय में पब्लिक हेल्थ के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता और अधिशासी अभियंता रोहित कुमार पहुंचे। डिप्टी मेयर अनिल शर्मा, पार्षद सुनील कुमार, पार्षद पप्पन गुलिया, पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद किशन कुमार, पार्षद सूरजमल किलोई आदि पहुंचे। करीब सवा घंटे हुई मंत्रणा के दौरान दोनों पक्षों को गिले-शिकवे दूर हो गए। अधिशासी अभियंता ने सदन से उठकर चले जाने की गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद मामला शांत हो गया।
बजट सदन में भी गलती स्वीकारनी होगी
डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने बताया कि मेयर के कैंप कार्यालय पर पब्लिक हेल्थ के अधिशासी अभियंता रोहित कुमार ने गलती मान ली है। उनका कहना था कि सदन से उठकर नहीं जाना चाहिए था, जो गलती है। हमसे बोले असंसदीय शब्दों पर भी गलती मांगी, जिस पर गिले शिकवे दूर हो गए हैं। चूंकि सदन की अवमानना की है, इसलिए बजट सदन में गलती माननी होगी।
विज्ञापन
वर्जन
मेयर के कैंप कार्यालय पर शहर के किसी काम को लेकर मीटिंग हुई थी। इसमें चर्चा करने के लिए पार्षदों को बुलाया गया था। सदन में हुए विवाद का मामला तो तभी खत्म हो गया था।
- रोहित कुमार, अधिशासी अभियंता
निगम सदन तो दूर की बात किसी भी मीटिंग से अधिकारी को बाहर नहीं जाना चाहिए। अधिशासी अभियंता ने अपनी गलती मेयर के सामने मानी है। गिले-शिकवे दूर हो गए हैं।
- राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता पब्लिक हेल्थ
मेयर की मौजूदगी में अधिशासी अभियंता रोहित कुमार ने गलती मानी है। जिसके चलते विवाद शांत हो गया है। अब उन्हें बजट सदन में आकर भी गलती स्वीकारनी होगी।
- अनिल कुमार, डिप्टी मेयर रोहतक
पब्लिक हेल्थ के अफसर ने अपनी गलती मानी है। वार्ता में विवाद खत्म हो गया है। अब शासन रिपोर्ट मांगेगा तो रिपोर्ट बनाकर भेज दी जाएगी। फैसला सरकार को करना है।
- मनमोहन गोयल, मेयर रोहतक