{"_id":"626ade966c97cf5d22418ecd","slug":"when-pressured-to-testify-in-a-murder-case-the-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-rohtakcity-news-rtk6451714177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: हत्या के केस में गवाही देने के लिए दबाव डाला तो युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: हत्या के केस में गवाही देने के लिए दबाव डाला तो युवक ने जहर खाकर दी जान
Fri, 29 Apr 2022 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:22 AM IST
सार
दो भाइयों के खिलाफ मृतक के भाई ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। अप्रैल 2021 में गांव के ही युवक हरिओम की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक केस में गवाह था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में एक साल पहले सांघी गांव में हुई हत्या के केस में गवाही देने के लिए दबाव बनाया तो गांव के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इस संबंध में मृतक के भाई ने दो सगे भाइयों के खिलाफ सदर थाने में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक सांघी गांव निवासी रोहित ने दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई हैं। छोटा भाई मोहित खेतीबाड़ी का कार्य करता था। अप्रैल 2021 में गांव के युवक हरिओम की हत्या के मामले में मोहित गवाह था। आरोपी जेल में बंद है। हरिओम का भाई राजबीर, मनीष व एक अन्य उसके भाई मोहित को कई दिन से परेशान कर रहे थे।
कह रहे थे कि अगर गवाही नहीं दी तो जान से मार देंगे। एक सप्ताह से ज्यादा दबाव बनाया जा रहा था। बुधवार शाम को जब वह घर पहुंचा तो उसके भाई ने उसे बताया कि उसने दबाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। वे तुरंत भाई को लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। गुरुवार को मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई के बयान पर दो भाइयों सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
गोशाला के पास मारी थी हरिओम को गोली
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले साल 19 अप्रैल को गांव निवासी राजबीर ने शिकायत दी थी कि उसके भाई हरिओम को तीन बाइक सवार युवकों ने गोशाला के पास खेतों की तरफ भागते समय गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। वे मौके पर पहुंचे, हरिओम लहूलुहान पड़ा था। मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू किया। इसी केस में मोहित गवाह था, जिसने अब जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।

एक साल पहले गांव में हुए हरिओम हत्याकांड में मोहित गवाह था। उसके भाई का आरोप है कि हरिओम के भाई व एक अन्य उस पर गवाही देने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। बाकी मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। - एसआई जितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी थाना सदर