{"_id":"644590c62877023f8f0da562","slug":"when-asked-for-57-thousand-rupees-for-work-the-youth-of-bhalot-was-beaten-rohtak-news-c-17-roh1019-131499-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: काम के 57 हजार रुपये मांगे तो भालौठ के युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: काम के 57 हजार रुपये मांगे तो भालौठ के युवक को पीटा
विज्ञापन
रोहतक। भालौठ गांव के युवक ने एक माह पहले पानीपत जिले के गांव सिवाह के पार्किंग यार्ड में काम करने के बदले में 57 हजार रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे न केवल पीटा, बल्कि जान से मारने की धमकी दी। आईएमटी थाना पुलिस ने जींद के लिजवाना कलां निवासी परमिंदर उर्फ काला, चुलियाना निवासी संदीप उर्फ कमांडो व शामली निवासी विजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भालौठ गांव के 19 वर्षीय विकास ने दी शिकायत में बताया कि वह सोनीपत-खरखौदा स्थित ऑटो मॉल पर फाइनेंस का काम करता है। पहले पार्किंग यार्ड गांव सिवाह पानीपत में सोनीपत जिले के गांव मदीना निवासी रवि, प्रविंदर उर्फ काला निवासी लजवाना कला जींद व शामली गांव के पूर्व सरपंच विजय व संदीप उर्फ कमांडो निवासी चुलियाना के पास फाइनेंस का काम करता था। उसे रवि से 22 हजार, विजय से 30 हजार व परविंदर से 5 हजार रुपये लेने हैं। 19 अप्रैल को वह भालौठ गांव में था। करीब सवा नौ बजे हांसी के सुल्तानपुर निवासी रवींद्र का फोन आया। वह यार्ड पर पहुंचा तो उसने रवि से कहा कि पानीपत के सिवाह गांव में किए गए काम के पैसे दे दो।
इसके बाद रवि ने अपने साथी परविंदर उर्फ काला व विजय से बात की। रात करीब 11 बजे परविंदर उर्फ काला, संदीप उर्फ कमांडो व विजय कार में सवार होकर आए। उसने दोबारा पैसे मांगे। इस बात पर परविंदर उर्फ काला ने उसकी गर्दन के पास नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। वह डर के मारे भाग लिया। इसके बाद संदीप उर्फ कमांडो व विजय ने मारपीट शुरू कर दी। उसके साथी रविन, प्रवीण व आशीष ने उसे छुड़वाया। साथ ही उसे अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने आरोपी परमिंदर, संदीप व विजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।