फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wheat consignment of Anna Yojana stopped due to trucks not getting the way to go to the warehouse

ट्रकों को माल गोदाम तक जाने का रास्ता नहीं मिलने से अन्न योजना के गेहूं की खेप रुकी

Fri, 20 Aug 2021 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:59 AM IST
सार

लदान न होने के चलते प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आंगनबाड़ी व बीपीएल पात्रों को गेहूं का वितरण प्रभावित होगा। अलग अलग राज्यों से लगातार डिमांड आ रही है, लेकिन रास्ता नहीं होने से गेहूं भेजने का संकट बना हुआ है।

विज्ञापन
Wheat consignment of Anna Yojana stopped due to trucks not getting the way to go to the warehouse
अनाज के ट्रक। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेलवे स्टेशन के माल गोदाम तक ट्रकों को रास्ता नहीं मिलने के कारण प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना के गेहूं की खेप रुक गई है। पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) बिगड़ने के कारण यूपी, राजस्थान, बिहार, प. बंगाल, महाराष्ट्र, एमपी, गुजरात व असम में कुछ आबादी को योजना का लाभ नहीं मिल पाने का अंदेशा बना हुआ है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डिपो प्रबंधक ने बताया कि अभी तक 15 रैक (मालगाड़ी) में गेहूं भेजना था, लेकिन सिर्फ आठ रैक ही भेजी जा सकी हैं।
विज्ञापन


डिपो प्रबंधक ने बताया कि लदान न होने के चलते प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आंगनबाड़ी व बीपीएल पात्रों को गेहूं का वितरण प्रभावित होगा। अलग अलग राज्यों से लगातार डिमांड आ रही है, लेकिन रास्ता नहीं होने से गेहूं भेजने का संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पीडीएस बनाए रखने के लिए खुले में रखा 50 मीट्रिक टन (10 लाख बैग) गेहूं भेजना है। यदि समय रहते नहीं भेजा गया तो यह खराब भी हो सकता है।
विज्ञापन


गेहूं लदान न होने के कारण
एफसीआई के डिपो प्रबंधक राजीव चाहर ने बताया कि उनका मुख्य गोदाम कच्चा बेरी रोड पर है। अभी तक कच्चा बेरी रोड क्रॉसिंग मार्ग से रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में गेहूं का लदान किया जाता रहा है। पटरी के ऊपर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने से गोदाम से ट्रकों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को देखते हुए ट्रकों के आवागमन के लिए निर्माणाधीन फ्लाईओवर को स्टेशन के लिए चालू कर दिया गया। कुछ दिन बाद प्रशासन ने सुबह आठ से रात आठ बजे तक फ्लाईओवर पर लदे ट्रकों के संचालन पर रोक लगा दी। इससे रोहतक से एफसीआई मालगाड़ी में गेहूं का लदान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता नहीं मिला तो आगामी खरीद नहीं होगी
कच्चा बेरी रोड के अलावा महम, मदीना, कलानौर में एफसीआई के गोदाम हैं। इनमें गेहूं से भरे बैग रखे गए हैं। यदि समय पर गेहूं नहीं भेजा गया तो माल गोदाम भी खाली नहीं होंगे। ऐसे में आगामी गेहूं की खरीद भी नहीं हो सकेगी। एफसीआई के अनुसार रोहतक से अलग-अलग राज्यों में गेहूं भेजने का काम नवंबर तक किया जाना है। इसलिए स्थायी रास्ते की जरूरत है।

उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक से मांगी है रिपोर्ट
एफसीआई के अधिकारियों ने विगत दिनों उपायुक्त से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया। जिस पर उपायुक्त ने एसपी को रिपोर्ट भेजकर रिपोर्ट मांगी है ताकि सुचारु रूप से गेहूं से लदे ट्रकों का आवागमन हो सके।

रात में मालगाड़ी में लदान करना संभव नहीं
उपायुक्त ने रात में ट्रकों के आवागमन के लिए फ्लाईओवर को खोला है, मगर यह व्यावहारिक नहीं है। एफसीआई डिपो प्रबंधक का कहना है कि रात में गेहूं लदान कार्य कराने के लिए मजदूर ज्यादा मजदूरी मांगते हैं। वहीं, माल के चोरी होने का भी डर रहता है। सबसे बड़ी समस्या रात में स्टाफ की ड्यूटी की दिक्कत होती है। उधर, एफसीआई की डिमांड पर रेलवे 9 घंटे के लिए मालगाड़ी के डिब्बों को खड़ा करता है। ज्यादा समय लगने पर रेलवे छोटे डिब्बों की मालगाड़ी पर 6300 रुपये प्रति घंटा और बड़े डिब्बों की गाड़ी पर 8700 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज करता है।

कच्चा बेरी रोड फ्लाईओवर पर वजन और अन्य चीजों को लेकर नियम तय होना है। वहीं, सिंगल लेन होने के कारण अगर ट्रक खराब हो जाए तो रोड जाम हो जाएगा। ऐसे में वैकल्पिक रोड की तलाश की भी जा रही है। जल्द ही मौके पर जाकर जांच-पड़ताल के बाद आला अधिकारियों केे रिपोर्ट देंगे।
-सज्जन सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed