{"_id":"6963f7668673ce3244070928","slug":"welcome-to-gold-medalist-player-riya-balhara-rohtak-news-c-17-roh1019-792423-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रिया बल्हारा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रिया बल्हारा का स्वागत
विज्ञापन
23 बहुअकबरपुर गांव में रिया बल्हारा का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत:परिजन
रोहतक। बहुअकबरपुर गांव की होनहार खिलाड़ी रिया बल्हारा ने जूडो में 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी जीत की खुशी में रविवार को गांव में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा शामिल हुए। रिया के गांव पहुंचते ही फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। लेफ्टिनेंट महताब सिंह जूडो अकादमी की इस प्रतिभावान खिलाड़ी की सफलता पर कोच, समस्त अठगामा परिवार व एकता युवा क्लब ने खुशी जाहिर की है।
आयोजकों का कहना है कि रिया की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समारोह के दौरान रिया बल्हारा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम, माता-पिता के आशीर्वाद और अपने कोच के मार्गदर्शन को दिया। संवाद