{"_id":"57c3523c4f1c1b0d72d4fb63","slug":"weather-rain-heavy-rain-mansoon-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी और बरसेंगे बदरा, 15 सितंबर तक रहेगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी और बरसेंगे बदरा, 15 सितंबर तक रहेगा मानसून
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 29 Aug 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
तेज बारिश के बाद लोगों को उमस से मिली राहत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अभी और बदरा बरसेंगे। इस बार मानसून 15 सितंबर तक रहेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पिछले साल के मुकाबले इस बार बारिश सामान्य है। इससे फसलों को फायदा होगा। वहीं पिछले कुछ दिनों बाद रविवार को जिले में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वैज्ञानिकों की मानें तो अभी और तेज बारिश हो सकती है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. राज सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बारिश सामान्य है। अभी तक हुई बारिश से कुछ इलाकों को छोड़कर प्रदेश के बाकी स्थानों पर फसलों को कोई नुकसान नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में अधिकतर सितंबर के दूसरे सप्ताह तक मानसून रहता है, जो पश्चिमी विक्षोभ के कारण कभी-कभी आगे-पीछे हो जाता है। प्रदेश में अभी तक की स्थिति देखकर माना जा रहा है कि इस बार 15 सितंबर तक मानसून रहेगा।