{"_id":"68bb57a599a24edc970e7ce8","slug":"weather-is-favorable-for-mosquitoes-take-precautions-dr-sanjeev-rohtak-news-c-17-roh1019-722115-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम मच्छरों के लिए अनुकूल, बचाव करें : डॉ. संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम मच्छरों के लिए अनुकूल, बचाव करें : डॉ. संजीव
Sat, 06 Sep 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 06 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
मच्छर का लार्वा देखते डॉ. संजीव मलिक व एचआई सतीश कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कलानौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया व डेंगू बीमारियों से बचाव के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार मलिक की अध्यक्षता में गांवों का दौरा किया। डॉ. संजीव कुमार मलिक ने बताया कि मौसम मच्छरों के लिए बहुत ही अनुकूल है।
25 से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान पर मच्छरों की वृद्धि अधिक होती है। मच्छरों के कारण ही डेंगू और मलेरिया की बीमारियां फैलती हैं। यदि हम मच्छरों से बचाव कर ले तो डेंगू और मलेरिया की बीमारी से अपने आप ही बचा जा सकता है।
ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर जसवीर रंगा ने बताया कि कलानौर अस्पताल अंतर्गत अभी तक दो डेंगू और एक मलेरिया केस पॉजिटिव आया है। कलानौर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव, शहरों, ढाणी मलिन बस्तियां व कंस्ट्रक्शन साइट आदि में जाकर के प्रतिदिन एंटी लार्वा एक्टिविटी कर रही है।