फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weather conditions remain harsh, mercury crosses 40

Rohtak News: मौसम के मिजाज में तल्खी बरकरार, पारा 40 पार

Mon, 15 May 2023 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Weather conditions remain harsh, mercury crosses 40
रोहतक। मौसम के मिजाज में तल्खी बनी हुई है। पारा 40 डिग्री पार बना हुआ है। चढ़ते पारे के कारण इलाके की हवा भी गर्म को चली है। इसके चलते लोग घरों में दुबकने को विवश रहे। रविवार को दिन भर सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में तेजी अभी बनी रहेगी। आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान 43 डिग्री पार पहुंच सकता है। फिलहाल तापमान में गिरावट के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इधर, बढ़ती गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर होने लगे हैं। यही नहीं, 21 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आने वाले करीब 15 दिन राहत नहीं मिलेगी। चिलचिलाती धूप और तीखी गर्मी में लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। लापरवाही इस मौसम में भारी पड़ सकती है। इसके चलते डायरिया, पीलिया, हैजा व अन्य रोग घेर सकते हैं। इसलिए अच्छी सेहत के लिए स्वच्छ व ताजा आहार लेना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed