{"_id":"60a966808ebc3e139c347a46","slug":"weather-chance-of-rain-today-and-tomorrow-rohtak-news-rtk609633879","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : आज और कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : आज और कल बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। ताउते तूफान के प्रभाव व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। यह स्थिति 24 मई तक बनी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है।
एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि साइक्लोन के प्रभाव से हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। ताउते के निकल जाने के बाद भी वातावरण में नमी मौजूद होने व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इससे बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से हरियाणा के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात भी गरज चमक व हवाओं के साथ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में जिले में 22 एमएम बारिश दर्ज की गई है। साइक्लोन का प्रभाव रविवार व सोमवार को भी बने रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में भी कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दो-तीन दिन तापमान में यही स्थिति बनी रहेगी।