{"_id":"6675f2cc461afa071f095657","slug":"weather-became-pleasant-due-to-20-mm-rain-lower-colonies-filled-with-water-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-108096-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 20 एमएम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, निचली कॉलोनियों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 20 एमएम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, निचली कॉलोनियों में भरा पानी
Sat, 22 Jun 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पिछले एक माह से गर्मी की मार झेल रहे क्षेत्रवासियों को शुक्रवार की दोपहर राहत मिली। हालांकि सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए थे, ठंडी हवा चल रही थी। दिन भर में कुल 20 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। हालांकि तापमान में कमी नहीं आई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद शहर के पॉश इलाकों के साथ-साथ निचली कॉलोनियों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रचंड गर्मी से शुक्रवार को बारिश के बाद लोगों को काफी हद तक राहत मिली। एक महीने से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। अब दो दिनों से मौसम ने करवट ली तो तापमान वीरवार को 39 डिग्री और शुक्रवार को 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर बारिश शुरू हुई। बारिश का सिलसिला करीब 30 मिनट तक चला। इसके बाद करीब पौने तीन बजे एक बार फिर आसमान में बादल उमड़ने लगे और बारिश शुरू हो गई। यह भी करीब आधे घंटे से ज्यादा बरसे। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर कुल मिलाकर 20 एमएम बारिश हुई।
बारिश ने इन इलाकों में भरा पानी
शहर की निचली कॉलोनियों महाबीर पार्क, नागरिक अस्पताल, छोटूराम नगर, झज्जर रोड सब्जी मंडी, बराही रेलवे फाटक लाइनपार और पॉश इलाके सेक्टर-6 की सड़कों पर पानी जमा हो गया। पानी भरने के बाद लोगों को आवागमन करने में कुछ देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद पानी की निकासी हो गई।