फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   "We will pay off the loan first with the honorarium amount, and then we will build a house," says Suchika.

सम्मान राशि से पहले लोन चुकाएंगे, उसके बाद घर बनवाएंगे : सूचिका

Sat, 31 Oct 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
"We will pay off the loan first with the honorarium amount, and then we will build a house," says Suchika.
27 चेक लेने के बाद मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के साथ फोटो खिंचवाते खिलाड़ी। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
रोहतक। भिवानी के भीम स्टेडियम में सम्मान समारोह के दौरान पदक विजेता खिलाड़ियों के अलग-अलग रंग दिखे। एशियाड में एमएमए की कांस्य पदक विजेता सूचिका तरियाल हुड्डा ने मुख्यमंत्री के साथ खास सेल्फी ली और कहा कि 75 लाख रुपये की सम्मान राशि से पहले खेल के लिए लिया लोन चुकाएंगी उसके बाद घर की मरम्मत करवाएंगी। पैरा एशियाड में डिस्कस थ्रो के रजत विजेता हवलदार राकेश कुंडू के बच्चे खुशी से कूदते नजर आए। दिपांशी फोगाट ने कहा कि प्रोत्साहन राशि बहन विनाक्षी और अपने खेल पर खर्च करेंगी।



जिले के 10 खिलाड़ियों को एशियाड और पैरा एशियाड में पदक जीतने पर भिवानी के भीम स्टेडियम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में तीन अन्य खिलाड़ियों को एशियाड व पैरा एशियाड में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन


गोल्ड जीतने वालों को 3 करोड़, रजत के लिए 1.5 करोड़ और कांस्य लाने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये से सम्मानित किया। साथ ही भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील के दो शिष्यों को किया सम्मानित
राजीव गांधी खेल परिसर में कार्यरत ऐथलेटिक्स के कोच सुनील के दो शिष्यों को सम्मानित किया गया। हनी ने पहले तो डिस्कस थ्रो में कांस्य जीता और फिर जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीता। जेवलिन थ्रो में विश्व रिकार्ड भी बनाया। सुखचैन ने डिस्कस थ्रो में कास्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी झज्जर जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने भीम अवार्डी सुनील फोगाट से ही प्रेरित होकर जिले के इसी मैदान से खेल शुरु किया था।

खिलाड़ियों की सूची
एशियाड:
देवांक- स्वर्ण पदक (कबड्डी)
दिपिका- स्वर्ण पदक (हॉकी)
शैफाली वर्मा- स्वर्ण पदक (क्रिकेट)
परवीन हुड्डा- स्वर्ण पदक (मुक्केबाजी)
आशिमा अहलावत- रजत पदक (शूटिंग)
सूचिका तरियाल हुड्डा- कांस्य पदक (एमएमए)
दिपांशी फोगाट- भाग लिया ( कुश्ती)
मानसी अहलावत- भाग लिया ( कुश्ती)

पैरा एशियाड:
रिंकू हुड्डा- स्वर्ण पदक (जेवलिन थ्रो)
राकेश कुंडू- रजत पदक (डिस्कस थ्रो)
कर्मज्योति दलाल- कांस्य पदक (डिस्कस थ्रो)
हिमांशु नांदल- तीन कांस्य पदक (तैराकी)

सूचिका बोलीं- पीएम के साथ नहीं ले पाए थे सेल्फी
कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हुई थी। फोन न ले जाने के कारण वहां पर उनके साथ सेल्फी नहीं ले सकी थी। इसलिए यहां पर मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली। पहले एक अन्य खिलाड़ी और मैंने उनके साथ फोटो ली लेकिन बाद में अकेले एक स्पेशल सेल्फी ली। वहां जल्दबाजी का माहौल था लेकिन सैनी जी ने कहा कि गुड़िया सेल्फी ले लो।








वहीं दिपांशी फोगाट ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी राशि सम्मान के रूप में मिली है। हमें प्रोत्साहित करने के लिए दी गई इस राशि से मेरे माता-पिता बहुत खुश हैं। इन रुपयों को मेरे और बन विनाक्षी के खेल में खर्च करेंगे।

27 चेक लेने के बाद मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के साथ फोटो खिंचवाते खिलाड़ी। स्रोत : सोशल मीडिया

27 चेक लेने के बाद मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के साथ फोटो खिंचवाते खिलाड़ी। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed