{"_id":"67a4bb9ff1f57c05e809a29e","slug":"we-will-have-to-make-joint-efforts-to-save-birds-vice-chancellor-rohtak-news-c-17-roh1020-595087-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षियों को बचाने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षियों को बचाने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा : कुलपति
Thu, 06 Feb 2025 07:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पर्यावरणीय स्थिरता प्रबंधन (ईएसएम) सेल के तत्वावधान में पक्षी जागरूकता और संरक्षण दो दिवसीय कार्यशाला वीरवार को प्रारंभ हुई।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पक्षी हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पक्षी न केवल प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं, बल्कि कीट नियंत्रण, परागण और बीज प्रसार में भी योगदान देते हैं। इसलिए पक्षियों को बचाने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा। भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्षा डाॅ. शरणजीत कौर ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को पक्षियों के अनुकूल बनाने का आह्वान किया। प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ नई दिल्ली के डॉ. टीके रॉय ने कार्यशाला में पक्षी जीवन और आवास विषय पर एक्सपर्ट टॉक में अपने विचार रखे व जीवन में पक्षियों की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रो. विनीता हुड्डा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने ईएसएम सेल की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में पक्षियों की प्रजातियों की पहचान करने एवं उनके संरक्षण के लिए की गई पहल बारे जानकारी दी। डाॅ. ईशा ने कार्यक्रम का संचालन किया। ईएसएम सेल के उप समन्वयक प्रो. सुरेन्द्र यादव ने कार्यक्रम समन्वयन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
बॉटनी विभाग के कर्मी राजेश कुमार ने आयोजन सहयोग दिया। इस अवसर प्रो. हरीश कुमार, प्रो. अनीता सहरावत, प्रो. जेएस लौरा, प्रो. अंजू धीमान, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।