फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   We need to learn sign language: Prof. Gulshan Taneja

हमें सांकेतिक भाषा सीखने की जरूरत : प्रो. गुलशन तनेजा

Tue, 24 Sep 2024 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
We need to learn sign language: Prof. Gulshan Taneja
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा एक समावेशी संचार है। हमें जल्दी इस सांकेतिक भाषा को सीखने की जरूरत है। यह कहना है महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा का। वे मंगलवार को सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्टडीज (सीडीएस) व चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज के संयुक्त तत्वावधान में आईएचटीएम काॅन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन

इनक्लूसिविटी एट एमडीयू कैंपस के तहत मंगलवार को यूनिटी, इनक्लूसिविटी एंड साइन लैंग्वेज विषय पर स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के तहत 25 से 27 सितंबर तक साइन लैंग्वेज वर्कशॉप व 28 सितंबर को- बिल्डिंग एन इंक्लूसिव एंड रेजिलिएंट सोसाइटी : द रोल ऑफ साइन लैंग्वेज विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन आईएचटीएम काॅन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का विषय इनक्लूसिविटी एट एमडीयू कैंपस सेलिब्रेट रहा। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्ज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सांकेतिक भाषा की विकास यात्रा से अवगत कराया। कहा कि अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा मूक-बधीर जन को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने में अहम है। आमजन इसे सीखने से मूक एवं बधिर जन से जुड़ सकेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सीडीएस व चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीएस इंचार्ज डाॅ. प्रतिमा देवी ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। सीडीएस चीफ कंसल्टेंट प्रो. राधेश्याम ने इनक्लूसिविटी एट एमडीयू कैंपस सेलिब्रेट कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज के निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने सांकेतिक भाषा के महत्व को रेखांकित किया। आयोजन सचिव डाॅ. राजेश कुंडू ने मंच संचालन किया। आयोजन सचिव डाॅ. योगेंद्र सिंह व डाॅ. कपिल मल्होत्रा ने संचालन व समन्वयन सहयोग दिया।

इस मौके पर आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया, कैंपस स्कूल की निदेशक प्रो. विनीता शुक्ला, डाॅ. विश्वजीत, डाॅ. विनय, पंकज नैन, सीडीएस के प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी और प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे। सीडीएस कर्मी सुनील कुमार ने आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed