फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   water, pure, public health department, health department, samples fail, rohtak, haryana

पानी की सैंपलिंग पर स्वास्थ्य और जन स्वास्थ्य विभाग भिड़े

Sun, 19 Jun 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 19 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
water, pure, public health department, health department, samples fail, rohtak, haryana
पेयजल की सैंपलिंग - फोटो : Demo pic
स्वास्थ्य और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पेयजल के सैंपलों की रिपोर्ट को लेकर आमने-सामने हैं। दोनों विभाग एक दूसरे को गलत और खुद को सही ठहराने में जुटे हैं। ऐसे में पेयजल की जांच रिपोर्ट पर असमंजस की स्थिति बन गई है। आमजन के लिए सवाल बना हुआ है कि वे आखिर किसकी रिपोर्ट पर यकीन करें।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कहना है कि अपने सप्लाई के पानी की जांच खुद करता है। इसकी रिपोर्ट विभाग को दी जाती है, जहां समस्या होती है उसे सही कराया जाता है। जबकि स्वास्थ्य विभाग भी जांच के लिए सप्लाई के पानी के सैंपल भरता है। इसमें से कई सैंपल फैल हो जाते हैं। ऐसे मामलों की बड़ी संख्या जिला उपायुक्त के माध्यम से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पहुंचती है, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की जाती है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग इस रिपोर्ट को तरजीह नहीं देता है। उसका कहना है कि जब वह खुद अपने पानी के सैंपल लेकर जांच करता है तो उसे किसी और विभाग की जांच रिपोर्ट की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन



हमारे यहां महीने में 300 से अधिक पानी के सैंपलों की जांच की जाती है। हमारी तुलना में अधिकतर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की फेल होती है। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वे हमारे साथ पानी का सैंपल भरें। जहां से स्वास्थ्य विभाग सैंपल भरता है, वहां पर उनका रिकार्ड होना चाहिए। हमें यह भी जानकारी होनी चाहिए कि स्वास्थ्य विभाग कब, किस जगह से सैंपल लेकर गया। हम पानी को क्लोरिन, फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर से बैक्टीरिया मुक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनिया, केमिस्ट, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

सौ से 200 पेयजल सैंपल की जांच हम हर माह करते हैं। सैंपल हम कहीं से भी भर सकते हैं। हमारी जांच का अलग तरीका है और लैब भी अलग है। हम पानी में वॉयरस और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पानी में रसायनिक पदार्थों की जांच करता है। उनकी जांच एलटी करता है और हमारे यहां माइक्रोबायोलोजी विभाग के मैथोलोजिस्ट बैक्टीरिया की जांच करते हैं। हम अपनी जांच रिपोर्ट प्रशासन के माध्यम से भेजते हैं, इस पर अगली कार्रवाई उनकी बनती है।
- मंजीत सिंह नैन, हेल्थ निरीक्षक, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed