फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water poured on two year old innocent child, wife beaten for expressing displeasure

Rohtak News: दो साल के मासूम पर पानी डाला, नाराजगी जताने पर पत्नी को पीटा

Tue, 26 Mar 2024 09:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Mar 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
Water poured on two year old innocent child, wife beaten for expressing displeasure
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द में होली के मौके पर एक युवक शराब पीकर घर और अपने दो साल के बच्चे पर पानी डाल दिया। पत्नी ने नाराजगी जताई तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसका पति शराब पीने का आदी है। दुल्हेंडी के दिन दोपहर करीब 12 बजे उसके पति शराब पीकर घर आए और उसके दो साल के बेटे पर पानी डाल दिया। उसने पति से नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा करने से बच्चा बीमार हो जाएगा। इसी बात पर उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज की और ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी।। पड़ोसी उसके ननद अपनी भाभी के घर पहुंची। उनके आने के बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। ननद अपनी भाभी को एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल मातनहेल ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज एएसआई रवींद्र ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर आरोपी सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगीे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed