{"_id":"66b6997dd11d16dac9020644","slug":"water-drained-from-gurunanakpura-waterlogging-near-tb-hospital-rohtak-news-c-17-roh1019-480929-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गुरुनानकपुरा से निकाला पानी, टीबी अस्पताल के पास जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गुरुनानकपुरा से निकाला पानी, टीबी अस्पताल के पास जलभराव
विज्ञापन
08सीटीके56..टीबी अस्पताल के सामने भरा पानी। संवाद
रोहतक। बुधवार रात को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को भी कई गलियों और सड़कों से पानी की निकासी नहीं हो पाई। यह स्थिति तब है जब विभाग लगातार जलनिकासी के प्रबंधों पर काम करने की बात कर रहा है। टीबी अस्पताल के सामने से जल निकासी नहीं हो रही है। यहां कूड़ा सड़कों पर फेंका गया है। नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कों पर पानी बह रहा है। दुर्गंध के चलते लोग मुंह ढक कर चलने को मजबूर हैं। हैफेड रोड की गलियों माता दरवाजा के पास की गलियों का भी यही हाल है। पीजीआईएमएस आपातकालीन विभाग के मुख्य दरवाजे पर भी पानी भरा है।
जिमखाना क्लब के पास सीवर लाइन क्षतिग्रस्त
सेक्टर 4 एक्सटेंशन में जिमखाना क्लब के पास जाती हुई चौड़ी सड़क पर एक 600 मीटर की सीवर की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी मरम्मत तो नहीं हो पाई थी लेकिन एचएसवीपी ने उसको डैमेज शो करके और एक नई पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव पास कर दिया था। ये टेंडर करीब 6 महीने पहले हुआ था। काम का निर्धारण होने के बाद पहले 4 माह तो ठेकेदार ने काम ही शुरू नहीं किया। लेकिन, आरडब्ल्यू की कोशिशों के बाद काम शुरू किया गया। यह पाइपलाइन 600 मीटर की है। एक महीने के वक्त में डाली गई लेकिन इसके बाद फिर एक महीने तक काम बंद है। इन सीवर के ऊपर अभी 5 या 6 मैन होल बनने हैं जो कि कुछ दिन का काम है लेकिन ठेकेदार का कोई अता-पता नहीं है। सेक्टर 4 एक्सटेंशन आरडब्लयूए प्रधान सुखवीर माथुर ने इस समस्या का जल्द से जल्द हल निकलना चाहिए। इससे सेक्टरवासी परेशान हैं।
मोटर रिपेयरिंग के लिए भेजी, चीफ इंजीनियर ने मांगा जवाब
अधिशाषी अभियंता तरुण गर्ग ने एसडीओ मुकेश कुमार से मंगलवार तक लिखित में जवाब मांगा है। उन्होंने पत्र जारी कर जवाब मांगा कि गुरुनानक पुरा डिस्पोजल में सभी पंपिंग मशीनरी बरसाती पानी में डूब गए जिससे जलनिकासी नहीं हो पाई। इसके अलावा जनरेटर सेट में डीजल इतना भी नहीं था कि इसे संचालित किया जा सके। यह बहुत ही गंभीर बात है। उन्होंने इस पर भी कड़ी नाराजगी जताई। इसका परिणाम भी दिखा एसडीओ ने दोनों मोटर रिपेयरिंग के लिए भेजी। साथ ही एक मोटर लगाकर इलाके में भरे पानी की निकासी करवाई । इधर, माता दरवाजा चौक स्थित बूस्टर के तीन में से दो मोटर संचालित हैं। एक मोटर स्टार्टर खराब होने की वजह से सुचारु नहीं है।
विज्ञापन
जलनिकासी के लिए गुरुनानकपुरा में मोटर लगाई है। वहां जलभराव की समस्या नहीं है। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी भी दी गई है कि लापारवाही सहन नहीं होगी। -तरुण गर्ग, अधिशाषी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग