फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Watching the tutorial on the Prashast App

Rohtak News: प्रशस्त ऐप 2.0 पर ट्यूटोरियल देखना अनिवार्य

Sun, 30 Aug 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Watching the tutorial on the Prashast App
झज्जर। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के लिए ‘प्रशस्त ऐप 2.0’ का अनिवार्य उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी पत्र में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयकों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विभाग के संज्ञान में आया है कि पूर्व में जारी निर्देशों के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों और अधिकारियों ने ऐप पर उपलब्ध ट्यूटोरियल वीडियो नहीं देखे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐप पर ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी करने के साथ ट्यूटोरियल वीडियो देखना 31 अगस्त तक अनिवार्य है। सामान्य एवं विशेष शिक्षकों तथा स्कूल प्रमुखों को यह कार्य बिना देरी पूरा करना होगा।
विज्ञापन


प्रशस्त यानी प्री-असेसमेंट होलिस्टिक स्क्रीनिंग टूल एनसीईआरटी की ओर से विकसित मोबाइल एप है। इसका उद्देश्य दिव्यांग अधिकार अधिनियम-2016 के तहत चिन्हित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की समय रहते पहचान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed