{"_id":"6619af8a153f46e977084954","slug":"voter-oath-administered-in-offices-and-educational-institutions-rohtak-news-c-17-roh1019-400809-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में दिलवाई गई मतदाता शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में दिलवाई गई मतदाता शपथ
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार व अतिरिक्त उपायुक्त व स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी वैशाली सिंह के नेतृत्व में जिले में अब तक 3 लाख से ज्यादा मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई जा चुकी है।
शुक्रवार को स्वीप के विशेष अभियान के तहत सभी कार्यालयों, सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं व अन्य संस्थाओं में मतदाता शपथ दिलाई गई। जिला प्रशासन की ओर से स्वीप के तहत सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, पीजीआईएमएस, आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन डिपो के माध्यम से मतदाता शपथ दिलाई जा रही है।
यहां दिलवाई गई मतदाता शपथ
स्वीप गतिविधियों के तहत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के स्थानीय कार्यालयों जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी व रेडियो एवं प्रेस लाइजन अधिकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलवाई गई। पंचायत एवं विकास विभाग के जिला व खंड स्तर पर स्थित सभी कार्यालयों, सरकारी राशन के सभी डिपो, राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, पंडित नेकीराम राजकीय महाविद्यालय, वैश्य महाविद्यालय, सांपला स्थित राजकीय महाविद्यालय, जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों आदि में मतदाता शपथ दिलवाई गई।