फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Voter list of Vaish educational institution released

वैश्य शिक्षण संस्था की मतदाता सूची जारी

Sun, 29 May 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Voter list of Vaish educational institution released
रोहतक। वैश्य एजुकेशन सोसायटी की शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। सोसायटी प्रशासक डॉ. वीरेंद्र सिंधु व चुनाव अधिकारी डॉ. एमएस श्योराण ने सोसायटी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर यह सूची चस्पा करने के साथ सोसायटी की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। समाज के 25 लोगों ने दावे व आपत्तियां दर्ज कराई थी। इनका प्रशासक के साथ विचार विमर्श के बाद निपटारा कर दिया गया। अब भी यदि किसी को कोई शिकायत है तो वह रजिस्ट्रार को 13 जून तक आपत्तियां भेज सकता है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. एमएस श्योराण ने कहा कि कुल 25 दावे एवं आपत्तियां सोसायटी कार्यालय को प्राप्त हुए थे। इनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में हुए चुनाव में 16654 आजीवन सदस्यों को मताधिकार दिया गया था। अब 2022 में चल रही चुनाव प्रक्रिया में 16722 सदस्यों को मतदान का अधिकार दिया गया है। मतदाता सूची से 5 सदस्यों का नाम कोर्ट के आदेश पर, संस्था के 10 सेवानिवृत्त सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 187 सदस्यों ने अपना नवीनीकरण पहले ही करा लिया था। इनका नाम भी सूची में शामिल किया गया है। संस्था के 118 आजीवन सदस्यों का स्वर्गवास होने के कारण उनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया है। इसके अतिरिक्त 16 सदस्य वैश्य शिक्षण संस्थाओं में नौकरी कर रहे हैं। इसलिए उनका नाम भी मतदाता सूची से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सदस्य को इस मतदाता सूची पर एतराज है तो वह जिला रजिस्ट्रार सोसायटी के पास 13 जून तक एतराज दर्ज करा सकता है। चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराया जाएगा। इसके लिए समाज का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed