फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Voted at home by elders and disabled people

Rohtak News: घर जाकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से कराया मतदान

Thu, 26 Sep 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 26 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Voted at home by elders and disabled people
फोटो: 19रेवाड़ी। 85 वर्ष के ऊपर वरिष्ठजनों से वोट डलवाती पोलिंग पार्टियां। स्रोत: प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में बुधवार को टीमों ने घर-घर जाकर 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से मतदान कराया। इस कार्य के लिए कोसली और बावल में 13-13 और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 15 टीमें गठित की गई हैंं।
पोलिंग पार्टी बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाता के घर में पहुंची और उनका मतदान कराया। इसको लेकर मतदाता व उनके परिजनों में खुशी देखने को मिली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की इस व्यवस्था की सराहना की। जिले में 85 वर्ष की आयु या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत बेंचमार्क या इससे अधिक दिव्यांगों को घर से मतदान करने का विकल्प दिया गया है। ऐसे 1108 पात्र मतदाताओं के फार्म 12 डी भरवाकर उम्मीदवारों को अवगत करवाया गया था। इनमें कोसली के 555, बावल के 256 और रेवाड़ी के 297 मतदाता शामिल हैं। इन सभी का वोट डलवाने के लिए कोसली तथा बावल में 13/13 और रेवाड़ी में 15 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि 5 सितंबर को होम वोटिंग का पहला राउंड पूरा किया गया है। अब इसके बाद बचे हुए मतदाताओं को दूसरे राउंड में 27 सितंबर को एक और अवसर मतदान का दिया जाएगा। मतदान के दौरान किसी भी राजनीतिक दल का अधिकृत एजेंट या स्वयं उम्मीदवार मौके पर उपस्थित रह सकता है। सिरसा के रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जो मतदाता पोलिंग बूथ तक नहीं जा पाएंगे, उन्हें घर बैठे ही वोट डलवाने की सुविधा दी गई है। जो ज्यादा दिव्यांग व्यक्ति हैं वे घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed