फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vishwa Shanti Maha Yagya will be started from today in Shri Digambar Jain Temple

Rohtak News: श्री दिगंबर जैन मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ का आज से होगा शुभारंभ

Fri, 18 Apr 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 18 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Shanti Maha Yagya will be started from today in Shri Digambar Jain Temple
रोहतक। श्री दिगंबर जैन मंदिर सराय मोहल्ला व सकल जैन समाज की तरफ से झज्जर रोड स्थित 1008 मज्जिनेन्द्र पंचाकल्याण जिनबिम्ब प्रतिष्ठा और विश्व शांति महायज्ञ आज से शुरू होगा। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। इस सात दिवसीय पंचाकल्याण प्रतिष्ठा महामहोत्सव में मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज शहर में पहुंच चुके हैं। वीरवार को प्रणम्य सागर महाराज ने प्रवचन दिए। गुरु भक्ति का कार्यक्रम भी हुआ। महिलाओं ने भजन गाए।
विज्ञापन

सात दिन यूं चलेंगे कार्यक्रम
-18 अप्रैल को प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण, घटयात्रा, विमानोत्सव करवाया जाएगा। ध्वजारोहण, वेदी शुद्धि, मण्डप उद्घाटन, जप शुरू होगा। मुनि श्री का मंगल प्रवचन प्रतिदिन होगा।
विज्ञापन

-19 अप्रैल को अभिषेक, शान्तिधारा, नित्यमह पूजा, मंडप प्रतिष्ठा होगी। नन्दी विधान, मंडप प्रतिष्ठा, याग मंडल विधान, मंगल आरती व प्रवचन होगा। शाम को इन्द्र दरबार, तत्व चर्चा, कुबेर की रत्नवृष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-20 अप्रैल को मंत्र आराधना, नित्यमह पूजन, गर्भ कल्याणक की पूजा, हवन होगा। सीमंतनी क्रिया (माता की गोद भराई) होगी।
-21 अप्रैल को आदिकुमार का जन्म, जन्मोत्सव, जन्मातिशय आरोपण, बधाइयां दी जाएंगी। सौधर्म इन्द्र की अयोध्या नगरी की प्रदक्षिणा, इन्द्राणी का आदिकुमार को लाना, सौधर्म दर्शन करवाएं जाएंगे।

-22 अप्रैल को महाराजा नाभिराय का दरबार, आदि कुमार का राज्याभिषेक, राज्य संचालन, असि मसि, कृषि का प्रदर्शन, नीलांजना नृत्य, वैराग्य, भरत एवं बाहुबलि को राज्य सौंपना, लौकान्तिक देवों की वैराग्य स्तुति, दीक्षावन प्रस्थान होगा।
-23 अप्रैल को मुनिराज आदिनाथ का प्रथम आहार होगा। मंत्राराधना, अधिवासना, तिलकदान, मुखोद्घाटन, नेत्रोन्मीलन, प्राण प्रतिष्ठा, सूरी मंत्र होगा।
-24 अप्रैल आदिनाथ कैलाश पर्वत पर दर्शन होंगे। निर्वाण प्राप्ति, गुणारोपण निर्वाण, कल्याणक की पूजा, विश्व शांति महायज्ञ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed