फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Viscera report will reveal the secret of lawyer's death

Rohtak News: विसरा रिपोर्ट से खुलेगा वकील की मौत का राज

Sun, 23 Jul 2023 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Viscera report will reveal the secret of lawyer's death
रोहतक। विकास नगर के वकील 28 वर्षीय शुभम की बाइक ड्रेन के अंदर ही मिल गई है, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने विसरा जांच के लिए लैब में भेजा है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही यह पता लग सकेगा कि शुभम की मौत हत्या है या हादसा।
विज्ञापन

शुभम के बचपन के दोस्त एडवोकेट शांतनु सैनी ने बताया कि वे बचपन से ही माडल स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। शुभम की एक बहन है। साथ ही एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। पिता जगबीर सिंह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने जहां शुभम का शव मिला था, वहां पुलिस के साथ मिलकर बाइक को एक किलोमीटर तक ढूंढा। शुक्रवार को बाइक नहीं मिली, लेकिन शनिवार को बाइक उस जगह से 50 मीटर की दूरी पर ही मिल गई, जहां शुक्रवार को शुभम का शव मिला था।
विज्ञापन


दोस्त पूर्व पार्षद नवीन मलिक से मिलने गया था शुभम
विकास नगर निवासी जगबीर सिंह ने सदर थाने में शिकायत दी थी कि 18 जुलाई को उसका बेटा शुभम अपने दोस्त पूर्व पार्षद नवीन मलिक से मिलने के लिए मकड़ौली टोल के पास स्थित नर्सरी में गया था। वहां से वापस रात करीब 12 बजकर 5 मिनट पर चला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। सदर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को तीन दिन बाद उसका शव गोहाना रोड पर ही हनुमान मंदिर के पास ड्रेन में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो नहीं हो सका। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही मृतक की बाइक ड्रेन के अंदर से ही बरामद हुई है। ऐसे में हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed