फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Viral patients are not taking full dose of medicine

Rohtak News: वायरल के मरीज नहीं ले रहे दवा की पूरी खुराक

Thu, 25 Jan 2024 04:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Viral patients are not taking full dose of medicine
24सीटीके07... सामान्य अस्पताल में बच्चे की जांच करती डॉक्टर। संवाद
रोहतक। कड़ाके की ठंड में वैसे तो सामान्य अस्पताल की कुल ओपीडी मरीजों की संख्या कम रही लेकिन जो मरीज आए वह वायरल बुखार के ज्यादा रहे। इसमें चौंकाने वाली यह बात है कि चिकित्सकों के परामर्श की गई दवा की पूरी खुराक कुछ मरीज नहीं ले रहे हैं। इसके कारण बुखार लौट रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को चिकित्सक पवन गोयल ने बताया कि ठंड में वायरल के मरीज आना आम बात है। यह कोई चौंकाने वाल बात नहीं है। लेकिन कई मरीज ऐसे आ रहे हैं जो एक ही माह में दो बार वायरल बुखार के शिकार हुए हैं। इसमें कुछ मरीजों ने दवा की खुराक पूरी न करने की बात कही। बुधवार को सिर्फ सांस और वायरल बुखार के मरीजों की ओपीडी 600 के पार रही। वायरल बुखार की चपेट में ज्यादा छोटे बच्चे आ रहे हैं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है जिसके कारण वह जल्दी वायरल बुखार की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन



कड़ाके की सूखी ठंड पड़ रही है। इसलिए वायरल मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वायरल बुखार, सांस व बीपी के मरीजों को दवा के साथ गुनगुना पानी पीने और ठंड से खुद को बचाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुनिल अरोड़ा, फिजिशयन, सामान्य अस्पताल

मरीजों की जांच करने बाद जो दवा दी जा रही है कुछ मरीज उसकी खुराक नहीं ले रहे हैं। एक दिन दवा ली, थोड़ा आराम मिल गया तो मरीज दवा लेनी छोड़ रहे हैं। बाद में फिर बुखार हो रहा है। मरीजों को परामर्श दवा की पूरी खुराक लेने की आवश्यकता है। तभी वायरल बुखार जड़ से जाएगा।
डॉ. कुलप्रतिभा, फिजिशयन सामान्य अस्पताल

24सीटीके07... सामान्य अस्पताल में बच्चे की जांच करती डॉक्टर। संवाद

24सीटीके07... सामान्य अस्पताल में बच्चे की जांच करती डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed