फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers of Kharavad troubled by power cut lock the power house

Rohtak News: बिजली कट से परेशान खरावड़ के ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला

Wed, 04 Sep 2024 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Kharavad troubled by power cut lock the power house
03सीटीके33..गांव खरावड़ ​स्थित बिजली घर में ताला लगा कर प्रदर्शन करते खरावड के निवासी। संवाद
सांपला। खरावड़ में बिजली कट से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को पावरहाउस पर ताला जड़ दिया। विद्युत निगम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। ग्रामीणों ने निगम को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दे दिया है। सप्लाई में सुधार नहीं होने पर दोबारा से ताला जड़ने की भी चतावनी दी गई है।
विज्ञापन

खरावड़ 33केवी पावर हाउस से खरावड़ के अलावा खेड़ी साध, गांधरा और इंडस्ट्री क्षेत्र में बिजली सप्लाई दी जाती है। मंगलवार सुबह एडवोकेट दीपक मलिक के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे। वहां उपस्थित कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाला और उस पर ताला जड़ दिया। काफी देर तक लोगों ने विद्युत निगम व सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने जगमग योजना के तहत आश्वासन दिया था कि उन्हें 22 से 24 घंटे बिजली मिलेगी। प्रशासन के आश्वासन पर लोगों ने मीटर भी बाहर लगवाए। अब 12 घंटे बिजली मिल रही है। गर्मी की वजह से ग्रामीण परेशान हैं। इस संबंध में उन्होंने एसडीओ को भी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने मजबूरी में ताला जड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण का कहना है कि निगम की ओर से इंडस्ट्री क्षेत्र को 22 से 24 घंटे बिजली दी जा रही है। ग्रामीणों को बिजली का इंतजार करना पड़ता है। विभाग की दोगली नीति से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी अगर प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर बिजली सप्लाई में सुधार नहीं किया तो वह दोबारा पावर हाउस पर ताला जड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed