फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villager sitting on the bridge in Singhpura fell into the drain, divers are searching

सिंहपुरा में पुल पर बैठा ग्रामीण ड्रेन में गिरा, गोताखोर कर रहे तलाश

Mon, 08 Aug 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villager sitting on the bridge in Singhpura fell into the drain, divers are searching
ऋषिपाल को ढूंढते गोताखोर। संवाद
रोहतक। सिंहपुरा गांव में ड्रेन के पुल पर बैठा गांव निवासी ऋषिपाल (50) संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गया। चार दिन से गोताखोर, ग्रामीण व पुलिस उसे तलाश कर रही है, लेकिन अब तक सुराग नहीं लग सका है। ड्रेन में पानी का तेज बहाव, ऊंची-ऊंची घास के कारण दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चार अगस्त को ऋषिपाल अपने तीन साथियों के साथ ड्रेन के पुल पर बैठा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और नीचे पानी में गिर गया। मानसून के चलते सिंचाई विभाग ने ड्रेन के अंदर काफी पानी छोड़ रखा है। हाल में कम से कम 10 फीट तक पानी चल रहा है। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ऋषिपाल को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद गोताखोर बुलाए गए। ड्रेन के अंदर एक तरफ जहां कई फीट गहराई तक पानी बह रहा है, दूसरी तरफ पुल के साथ दूर-दूर तक ड्रेन के अंदर घास खड़ी है। उसके अंदर गोताखोर भी नहीं घुस पा रहे हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी रोष है कि सिंचाई विभाग ने मानसून से पहले ड्रेन की सफाई नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed