फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vikram team won the cricket final

Rohtak News: विक्रम टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल

Mon, 26 Feb 2024 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Vikram team won the cricket final
कलानौर। खंड के गांव सैंपल में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में सैंपल की विक्रम टीम ने कर्मपाल टीम को 40 रनों से हराकर फाइनल का खिताब हासिल किया। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव हरियाणा राजभवन अमरजीत सिंह सोलंकी रहे। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को मुख्य अतिथि ने 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ग्राउंड में उतरकर खुद बेटिंग की और भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ ने गेंदबाजी की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह ने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। उन्होंने विजेता टीम को सराहते हुए कहा कि हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए। अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सीता राम राठी ने भी युवाओं को खेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने को कहा। इस मौके पर सरपंच कविता, पूर्व सरपंच रविंद्र, मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ, योगी श्रद्धानंद महाराज, अमित शर्मा, दीपक खैरडी, पंकज बसाना, नीरज राव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed