फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vidarbha scored 125 runs for 5 wickets in the second innings.

विदर्भ ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर बनाए 125 रन

Sun, 06 Mar 2022 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vidarbha scored 125 runs for 5 wickets in the second innings.
चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में आयोजित रणजी मैच में खेलते असम व विदर्भ के खिलाड़ी । संव?
रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में असम व विदर्भ के बीच एलीट ग्रुप जी के चार दिवसीय रणजी मैच का तीसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा। मैच में शनिवार को दोनों टीमों के 16 विकेट गिरे। असम दूसरी पारी में 110 रन ही बना सकता तो विदर्भ दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 125 रन जुटा पाया है। रविवार को मैच के अंतिम दिन विदर्भ को जीत के लिए 31 रन चाहिए। जबकि 5 विकेट हाथ में हैं।
विज्ञापन

शनिवार को विदर्भ की टीम आखिरी विकेट के साथ अपनी पहली पारी को 265 से आगे बढ़ाने मैदान पर उतरी। यह जोड़ी महज छह रन बना पाई। पूरी टीम 271 रन पर सिमटने के बाद असम के बल्लेबाज दूसरी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे। विदर्भ के गेंदबाजों ने असम की पूरी टीम को 110 पर समेट दिया। असम की ओर से दूसरी पारी में स्वरूपम पुरकायस्था 46 का स्कोर बना पाए, शेष सभी बल्लेबाज 22 रन से आगे नहीं बढ़ पाए। विदर्भ के गेंदबाज ललित यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके। रजनीश गुरबानी ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 11.4 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट, अदित्य ठाकरे ने 10 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए विदर्भ के बल्लेबाजों ने 5 विकेट पर शाम को खेल समाप्त होने तक 125 रन बनाए। टीम की ओर से फैज फैजल 41 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। अपूर्व 6 व अदित्य सर्वते 5 रन पर खेल रहे हैं। ये रविवार सुबह अंतिम दिन के खेल की शुरुआत करेंगे। विदर्भ को जीत के लिए 31 रनों की जरूरत है। असम की ओर से गेंदबाज हरीदीप डेका किफायती साबित हुए। इस खिलाड़ी ने 11 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट झटके। मुखतार हुसैन ने 11 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed