फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vice Chancellor interacted with the students of the Department of Pharmaceutical Sciences

Rohtak News: कुलपति ने फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के विद्यार्थियों से किया संवाद

Sat, 20 Jan 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 20 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor interacted with the students of the Department of Pharmaceutical Sciences
रोहतक। मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जीवन में कड़ी मेहनत ही सफलता की राह प्रशस्त करेगी। सफलता प्राप्ति का यह मूल मंत्र महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शुक्रवार को फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कही।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे अमूल्य समय है। इसका सदुपयोग विद्यार्थी जीवन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए करें। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष व डीन फार्मास्युटिकल साइंसेज प्रो. हरीश दूरेजा ने स्वागत भाषण दिया। कुलपति ने फार्मेसी विभाग की प्रयोगशालाओं के नवीनीकरण की मंजूरी प्रदान की। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. सलोनी कक्कड़, प्रो. अरुण नंदा, प्रो. संजू नंदा, प्रो. मुनीष गर्ग, प्रो. दीपक कौशिक, प्रो. अंजू धीमान, प्रो. गोविंद सिंह, डाॅ. अनुराग खटकड़, डाॅ. राकेश मरवाह, डाॅ. महेश कुमार, डाॅ. विनीत मित्तल, डाॅ. वंदना, डाॅ. विकास बधवार, डाॅ. प्रभाकर कुमार वर्मा, शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed