फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vertical drainage system is proving to be a boon for the bean-prone land: Deputy Commissioner

सेमग्रस्त भूमि के लिए वरदान साबित हो रहा वर्टिकल ड्रेनेज सिस्टम : उपायुक्त

Sat, 19 Jul 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 19 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Vertical drainage system is proving to be a boon for the bean-prone land: Deputy Commissioner
हतक के गांव बालंद में वर्टिकल ड्रेनेज सिस्टम का किया निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त धर्मेंद्र सि
रोहतक। सेमग्रस्त कृषि भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए वर्टिकल ड्रेनेज प्रणाली कारगर साबित हो रही है। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से अब तक जिले की 8400 एकड़ कृषि भूमि को सुधार कर किसानों को लाभ पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने गांव बालंद और घिलौड़ कलां का दौरा कर प्रणाली का निरीक्षण किया और किसानों से फीडबैक लिया। किसानों ने बताया कि पहले खेतों में जलभराव के कारण फसल नहीं हो पाती थी लेकिन अब वर्टिकल ड्रेनेज सिस्टम से खेतों में फसलें लहलहा रही हैं।
विज्ञापन

बालंद में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह प्रणाली शुरू की गई थी, जहां 100 एकड़ पर एक ट्यूबवेल लगाया गया। अब यहां कुल 5 ट्यूबवेल संचालित हैं। यह प्रणाली सौर ऊर्जा पर आधारित है और प्रतिदिन चार से पांच घंटे पानी निकासी का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग की अधिकारी नीना सुहाग ने बताया कि यह प्रणाली सरकार की ओर से मुफ्त लगाई जाती है। इसके लिए संबंधित पंचायत को प्रस्ताव भेजना होता है, जिसके बाद विभाग सर्वे कर स्थापना करता है। यह प्रणाली अब तक जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों में स्थापित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed